देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। टाइम मैगज़ीन के 100 सबसे प्रभावशाली शख्सियतों की लिस्ट जारी हुई है।
भारतीयों के नाम भी शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लिस्ट में 5 भारतीयों को जगह मिली है। जिसमें विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक और अभिनेता-निर्देशक देव पटेल और बाॅलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट शामिल हैं। उन्हें ‘अद्भुत टैलेंट’ बताया गया है। टाइम की इस लिस्ट में एक्टर्स और आर्टिस्ट्स के अलावा आइकॉन्स, टाइटन्स, लीडर्स, इनोवेटर्स और पायनियर के क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों का नाम भी शामिल है। दुआ लीपा, आलिया भट्ट और देव पटेल के साथ टाइम ने रेसलर साक्षी मलिक, बिजनेसमैन अजय बांगा, जिगर शाह, अस्मा खान, प्रियंवदा नटराजन जैसे शख्सियतों का नाम भी अपनी लिस्ट में शामिल किया है।