आज 1 जनवरी है। आज साल की शुरुआत है। आज से नये सत्र 2022 में बहुत कुछ बदलने वाला है।
कंपनी को देना होगा टैक्स-
अब ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना महंगा होने जा रहा है। 1 जनवरी 2022 से जोमैटो (Zomato) और स्विगी (Swiggy) जैसे ऑनलाइन ऐप-आधारित फूड डिलिवरी प्लेटफार्मों को अब 5 प्रतिशत GST देना होगा। सरकार ने खाना डिलीवर करने वाली कंपनियों पर 5% GST लगाया गया है। ऐसे में कंपनी को यह टैक्स देना होगा, लेकिन कही न कहीं कंपनी अपने ग्राहकों के लिए खाने का आॅर्डर मंहगा कर सकती है।