आज 27 दिसंबर 2025 है। आज गुरू गोविन्द सिंह की जयंती है। सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरु गुरु गोविंद सिंह की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। इसे देश भर में प्रकाश पर्व के नाम से जाना जाता है। गुरु गोविंद सिंह की जयंती सिख समुदाय के लिए पवित्र और प्रेरणादायक पर्व है। इसे सिख धर्म के लोग प्रकाश पर्व के रूप में सम्मान, श्रद्धा, गौरव और समर्पण की भावना के साथ मनाते हैं।
जानें कब हुआ था जन्म
सिख गुरु गुरु गोबिंद सिंह योद्धा के साथ साथ दाशर्निक, लेखक और कवि भी थे और पूरी दुनिया के महान शख्शियत में से एक माने जाते हैं। गुरु गोविंद सिंह साहब सिख धर्म के दसवें गुरु होने के साथ ही अद्वितीय योद्धा, कवि, दार्शनिक और समाज सुधारक भी थे। उन्होंने अपने जीवन को मानव सेवा, धर्म की रक्षा और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने में लगा दिया। गुरु गोविंद सिंह का जन्म पटना में 22 दिसंबर 1666 को हुआ था। उन्हें सिखों के 10वें गुरु के रूप में जाना जाता है जिन्होंने धर्म को सशक्त बनाने का काम किया था। इसके अलावा अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 22 दिसंबर 1666 में गुरु गोविंद सिंह का जन्म हुआ था।
आज है जयंती
हर साल पौष महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को लोग गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती मनाते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 26 दिसंबर को दोपहर 01 बजकर 43 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, 27 दिसंबर को दोपहर 01 बजकर 09 मिनट पर समाप्त होगी। जानकारों की मानें तो 27 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाएगी।