दुनिया के सबसे प्रभावशाली राजनेताओं में से एक नरेंद्र मोदी जी का आज जन्मदिन है, जिसे पूरे राष्ट्र में मनाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिवस मनाने जा रहे हैं । ऐसे में इस बार उनके जन्मदिन को खास बनाने और देश के विकास में योगदान देते हुए मंत्रालयों ने खास तैयारी की है। इस मौके पर राजधानी में ‘सेवा पखवाड़ा’ की शुरुआत होगी, जिसमें 15 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।
गुजरात में हुआ जन्म
पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के एक छोटे से शहर वडनगर में हुआ था। उनका बचपन काफी गरीबी में बीता। वो अपने पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी के साथ वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे। वहीं, उनकी मां हीराबेन एक आम गृहिणी थीं। चार भाई-बहनों में पीएम मोदी अपने माता-पिता की तीसरी संतान थे। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में तीन कार्यकाल (2001-14) पूरे किए और अब वे लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री पद पर तीसरा कार्यकाल
तेरह वर्ष तक गुजरात की कमान संभालने के बाद देश का नेतृत्व अपने हाथों में लेने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब मई 2014 में पीएम पद की शपथ ली, तो सड़कों पर सन्नाटा छा गया, देश भर में ज्यादातर लोग टीवी स्क्रीन के सामने आंखें बिछा कर बैठ गए, क्योंकि हर कोई देश के सबसे बड़े परिवर्तन का गवाह बनना चाहता था। ये वो मौका था जब 1984 के बाद पहली बार किसी एक राजनीतिक दल ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था। अब उसी प्रधानमंत्री का दूसरा कार्यकाल जारी है। और उनकी सरकार एक के बाद एक बड़े निर्णय ले रही है। चुनौतियों के बीच अवसरों को खोजने वाले पीएम मोदी आज 75 वां जन्मदिन मना रहे हैं ।
होंगे विभिन्न कार्यक्रम
उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाए जाने का संकल्प लिया गया है। इस दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान शिविर, दिव्यागों की सहायता समेत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित होंगे।