अल्मोड़ा: आर जे टैलेंट हेतु आज कई लोगों ने किया प्रतिभाग, 28 दिसंबर को यहाँ दे सकते हैं ऑडिशन

सोबन सिंह जीना परिसर,अल्मोड़ा की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो  इला साह ने कहा कि प्रसार भारती आकाशवाणी,अल्मोड़ा  द्वारा आर जे टैलेंट हंट हेतु आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा मन को अभिव्यक्ति  प्रदान करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आल इंडिया रेडियो जी नेक्स्ट की परिकल्पना के आधार पर एक ऑडिशन प्रतियोगिता आयोजित हुई।

28 दिसम्बर,2021 को प्रातः 11 बजे से 1 बजकर 30 मिनिट में उपस्थित होकर अपना ऑडिशन दे सकते हैं

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो साह ने आगे बताया कि विद्यार्थी समाजशास्त्र विभाग में आज ऑडिशन के लिए प्रतिभाग किया। विद्यार्थी  दिनांक:28 दिसम्बर,2021 को प्रातः 11 बजे से 1 बजकर 30 मिनिट में उपस्थित होकर अपना ऑडिशन दे सकते हैं। 
इस प्रतियोगिता के लिए मेरे सपनों का भारत, शक्तिमती नारी-,भविष्य की नारी, युवाओं के प्रतिरूप,भारत का निर्माण (कौशल सम्पन्न भारत), भारतीय मूल्य एवं संस्कार,बढ़ता हुआ भारत विषय पर अपनी बात रखी।

यह लोग रहे मौजूद

इस ऑडिशन में  डॉ कुसुमलता आर्य, डॉ पुष्पा वर्मा, डॉ संजीव आर्य, डॉ प्रज्ञा वर्मा , हिमानी दुर्गापाल, कौशलेश , मनोज भट्ट आदि उपस्थित रहे।