◆ फेसबुक पर एक युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर विवादित फोटो पोस्ट कर दिया और टिप्पणी कर दी। इसकी जानकारी पर भाजपा नेता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
◆ औली-जोशीमठ मोटर मार्ग पर दूसरे दिन भी वाहनों का संचालन नहीं हो पाया। बर्फबारी के कारण पर्यटकों के वाहन जगह-जगह फंसे हुए हैं।
औली में तीन दिनों तक लगातार बर्फबारी हुई, जिससे मार्ग पर बर्फ जमी हुई है।
◆ त्रिनिदाद और टोबैगो के ओलंपिक और विश्व पदक विजेता डीओन लेंडोर की 29 वर्ष की आयु में कार दुर्घटना में मौत हो गई।
◆ भरत सुब्रह्मण्यम देश के 73वें ग्रैंड मास्टर बने।
◆ अमरीका, भारत-चीन सीमा विवाद पर बारीकी से नजर रख रहा है।
◆ प्रधानमंत्री स्वामी विवेकानंद जयंती पर पुद्दुचेरी में 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का भी उद्घाटन करेंगे।
◆ डी जी पी अशोक ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में बैठक कर चुनाव निष्पक्ष और शान्तिपूर्ण रूप से कराये जाने एवं निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गये दिशा-निर्देशों और आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने हेतु जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया।
◆ भारत-चीन सीमा विवाद पर अमेरिका ने बीजिंग को किया आगाह।
◆सिद्धू ने कहा- जनता तय करेगी पंजाब का अगला मुख्यमंत्री, हाई कमान नहीं।
◆ कजाखस्तान दुनिया का सबसे बड़ा यूरेनियम निर्यातक है, इस देश के पास तेल और प्राकृतिक गैस के बड़े भंडार हैं, यहां पैदा हुई सामाजिक और राजनैतिक अस्थिरता का असर पूरी दुनिया पर हो रहा।
◆ अमेरिकी सर्जनों ने एक 57 वर्षीय व्यक्ति में जेनेटिकली मॉडिफाइड सूअर के दिल को सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया है। मेडिकल इतिहास में पहली बार हुआ है, इससे अंग दान की कमी को हल करने में मदद मिल सकती है।
◆ कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं के स्नान करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। किसी को हर की पौड़ी और उसके आस-पास के स्नान घाटों पर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसके ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई की जाएगी: SSP, हरिद्वार।
◆ नोएडा में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से 4 मज़दूर घायल।
◆ 5 से 14 फरवरी के बीच होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स हरियाणा 2021 को COVID19 की परिस्थिति को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है: भारतीय खेल प्राधिकरण