◆ उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण और गोवा तथा उत्तराखंड के एक ही चरण में आज होने वाले मतदान के लिए तैयारियां पूरी।
◆उत्तर प्रदेश, गोवा में सवेरे 7बजे से शाम 6बजे तक और उत्तराखंड में सवेरे 8बजे से शाम 6बजे तक वोट डाले जाएंगे।
◆ मध्य प्रदेश के कटनी जिले में बरगी नहर परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग ढहने की घटना में फंसे नौ मजदूरों में से सात को निकाला गया।
◆ राइटिंग विथ फायर’ भारतीय डॉक्यूमेंट्री है जो इस साल ऑस्कर्स के लिए नामांकित हुई है यह भारत के अकेले ग्रामीण महिला अखबार ‘खबर लहरिया’ की निडर पत्रकारों के बारे में है।
◆ लखनऊ सुपर गैन्ट्स ने कुल 18 खिलाड़ी IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में खरीदे हैं।
◆ मुसलमानों की तमाम निशानियां खत्म करना चाहती है बीजेपी; हिजाब विवाद पर भड़की महबूबा मुफ्ती।
◆ अंडर-19 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान यश धुल को ऋषभ पंत की टीम ने खरीदा।
◆ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
◆ CBI ने ABG शिपयार्ड और उसके निदेशकों के ख़िलाफ़ 28 बैंकों को 22,842 करोड़ रुपए के तथाकथित धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज़ की।
◆ सोनम कपूर के पति बिजनेसमैन आनंद आहूजा पर एक अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनी ने फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। आनंद आहूजा पर आरोप है कि उन्होंने टैक्स और कस्टम ड्यूटी से बचने के लिए कथित रूप से छेड़छाड़ किए गए दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है।
◆ पकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तीसरी पत्नी के घर को छोड़कर चले जाने की खबरें सामने आ रही हैं।