सुबह की ताज़ा खबरें (27 नवंबर )

◆प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास हमारे संविधान की भावना की सर्वाधिक शक्तिशाली अभिव्यक्ति।

◆प्रधान न्यायाधीश ने लोगों को संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने पर बल दिया।

◆रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 6 दिसंबर को नई दिल्ली में 21वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

◆भारत ने पाकिस्‍तान पर 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के दोषियों को सजा दिलाने में गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया।

◆ अगले महीने के शुरु से टमाटर की कीमतों में कमी आने लगेगी- सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
देश में 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाएं फिर से शुरू|

◆ गोवा में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन में केवल दो दिन शेष।

◆ उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि कोविड महामारी से मौजूदा वैश्विक प्रणाली की कई कमियां उजागर हुई।

◆आयुष राज्य मंत्री मुंजपारा महेंद्रभाई ने आयुर्वेद पर्व का वर्चुअल उद्घाटन किया।

◆केंद्र ने राज्यों को दक्षिण अफ्रीका और दो अन्य देशों में पाए गए कोरोना के नए वैरिएंट से सतर्क किया।

◆ दिल्ली और अन्य जगहों पर शुक्रवार को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. किसान संगठनों की मांग है कि सरकार एमएसपी की गारंटी वाला कानून बनाए।