- उत्तराखंड समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी क्षेत्रों व हिमाचल, उत्तराखंड व जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है।
- देश की रक्षा में उत्तराखंड का एक और बेटे के शहीद होने से पौड़ी जनपद के गांव में मातम पसर गया । द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम लंगूरी निवासी अनिल चौहान गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के लिए शहीद हो गए ।
- केंद्रीय सुरक्षा बल के पूर्व कर्मियों ने ‘पैरामिलिट्री’ को ‘सिविलियन’ फोर्स बताने पर नाराजगी जाहिर की है। कई तरह की दिक्कतों का सामना कर रहे 81 हजार से ज्यादा जवानों ने पिछले सात वर्ष में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की नौकरी छोड़ दी है।
- नैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वन एवं प्रमुख सचिव पर्यावरण को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के मोरघट्टि, पाखरो क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।
- रेलवे भर्ती बोर्ड के जरिए 1.24 लाख पदों के लिए चयन प्रक्रिया जारी है।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेलवे में भर्ती के लिए 1 करोड़ 40 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं ।
- उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की खनन नीति पर रोक लगाते हुए सरकार को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
- राजस्थान में पचपदरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक मदन प्रजापत ने बालोतरा के जिला बनने तक जूते नहीं पहनने का संकल्प लिया है।
- मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे को ट्विटर पर “मराठी राबड़ी देवी” कहना बीजेपी नेता को महंगा पड़ गया। दरअसल, रश्मि ठाकरे को ट्विटर पर “मराठी राबड़ी देवी” लिखने पर बीजेपी नेता के खिलाफ पुणे पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
- फिरोजपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला जिस जगह रोका गया था, वहां से करीब 50 किलोमीटर दूर मोगा से हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है. मामले में मोगा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।
- शौर्य चक्र प्राप्त करने वाले विकास जाखड़ के साथ जयपुर पुलिस ने बदसलूकी की है । जयपुर में हुई बदसलूकी के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद इस्तीफा दे चुके विकास जाखड़ को पुलिस अभद्रता के साथ वाहन में बैठाकर ले जा रही है ।
सुबह की ताज़ा खबरें (8 जनवरी 2022 )