अयोध्या धाम के राम मन्दिर में आज दूसरी बार होगी प्राण प्रतिष्ठा, इस खास मुहूर्त पर परिवार के साथ विराजेंगे राजा राम, अद्भुत होगा राजा दरबार का नजारा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज अयोध्या नगरी एक बार फिर एतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है।

आज अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम जन्मभूमि में तीन जून से तीन दिवसीय महाआयोजन की शुरुआत हुई। आज 5 जून को श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिष्ठा के साथ इस महाआयोजन का समापन होगा। आज 5 जून को अभिजीत मुहूर्त में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पूरा अनुष्ठान सुबह 11 बजे से लेकर 11 बजकर 40 मिनट के बीच सम्पन्न किया जाएगा। इस मौके पर भगवान श्रीराम, माता सीता और अन्य देवताओं की मूर्तियों की प्रतिष्ठा का महाअनुष्ठान पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए करीब 17 मिनट का शुभ मुहूर्त तय किया गया है। यानी कि दिन में 11:25 बजे से 11:40 के बीच राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर खास वैदिक मंत्रों से गूंज उठेगा। जानकारी के मुताबिक, अयोध्या और काशी के 101 आचार्य मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराएंगे।

यह मूर्तियां होंगी विराजमान

रिपोर्ट्स के मुताबिक मंदिर के प्रथम तल पर प्रभु श्री राम के साथ,माता सीता,भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की मूर्तियां गर्भ गृह में विराजमान होंगी। इस दिन देव विग्रहों में प्राणों का आधान होगा। भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और भगवान हनुमान की मूर्तियों के साथ-साथ छह अन्य मंदिरों की मुख्य प्राण-प्रतिष्ठा आज होनी है‌। देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्रतिष्ठा होगी, उनमें शिवलिंग, गणपति, हनुमान जी, सूर्य देव, भगवती, अन्नपूर्णा, शेषावतार और श्रीराम दरबार प्रमुख हैं।