विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर आज सुनीता सन सिटी होटल में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग व व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अल्मोड़ा नगर के व्यापारियों व उपभोक्ताओं को खाद्य से संबंधित जानकारियां दी गई।
कार्यक्रम का संचालन मनोज सिंह पवार ने किया

कार्यक्रम का संचालन जिला मिष्ठान विक्रेता संघ अलमोड़ा के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार द्वारा किया गया। उन्होंने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के बारे में बताया। कैसे आज के समय में हमें पौष्टिक खाद्य वस्तुओं को उपयोग में लाना चाहिए। हमें किस तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर स्वस्थ रहे।
खाद्य पदार्थों के उपयोग के बारे में बताया

नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने भी व्यापारियों को संबोधित करते हुए खाद्य पदार्थों के उपयोग के बारे में बताया। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन अधिकारी ने व्यापारियों को खाद्य दिवस के अवसर पर संबोधित किया व खुले खाद्य पदार्थों के बारे में बताया।
खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखना उनका सेवन करना बेहद महत्वपूर्ण

कार्यक्रम के समापन में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अल्मोड़ा प्रमोद रावत ने सभी व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उचित खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के समय में खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखना उनका सेवन करना बेहद महत्वपूर्ण है।
इस दिवस को मनाने का उद्देश्य
इस दिवस को मनाने का उद्देश सुरक्षित खाद्य मानकों को बनाए रखने में जागरूकता पैदा करना और खाद्य जनित बीमारियों के कारण होने वाली मौतों को कम करना है ।
संयुक्त राष्ट्र ने अपनी दो एजेंसियों खाद्य और कृषि संगठन (फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन) तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन) को दुनिया भर में खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए नामित किया है।
खाद्य सुरक्षा क्यों आवश्यक है और इसे कैसे हासिल किया जा सकता है? इस पर चर्चा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने दिशा निर्देश विकसित किए हैं। इसके 5 मुख्य बिंद इस प्रकार हैं-
• सरकारों को सभी के लिए सुरक्षित और पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करना चाहिए
• कृषि और खाद्य उत्पादन में अच्छी प्रथाओं को अपनाने की आवश्यकता है
• व्यापार करने वाले लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि खाद्य पदार्थों सुरक्षित हैं
• सभी उपभोक्ताओं को सुरक्षित स्वस्थ और पौष्टिक भोजन प्राप्त करने का अधिकार है।
• खाद्य सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है
कार्यक्रम में उपस्थित रहे

कार्यक्रम में खाद्य संरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग अल्मोड़ा के ईश्वर नेगी, मोहन सिंह लटवाल, कुन्दन सिंह चम्याल, नगर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतियेश पांडे, उपसचिव अमन नजौन, रॉबिन भंडारी, अभिनय शाह, पूरन चन्द्र कांडपाल, सुलभ शाह, गोविंद लाल शाह, बसंत लाल, हरीश चंद्र भट्ट, संजय जगाती, पवन लाला शाह,जगदीश चंद्र तिवारी, अनुज शाह, रजनीश तिवारी, गोपाल सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह कार्की, विनोद जोशी, कमलेश सिंह मेहता, मोहन सिंह, बब्लू गुप्ता, गोपाल सिंह रावत, सुशीला उपाध्याय, निकेष उपाध्याय, विक्रम सिंह बिष्ट,गोविंद प्रसाद, दीवान सिंह बिष्ट, आनंद सिंह मेर,हरेंद्र सिंह, हेमा बिष्ट, पान सिंह, भगवान सिंह, यशवंत चौहान, जीवन सिंह, कैलाश चंद्र शाह, कैलाश सिंह मनराल, पंकज सिंह खम्पा, जगदीश चंद्र गुर्रानी, संजय भट्ट, मनोज कुमार जोशी, ममता सोनकर, मनोहर नाथ गोस्वामी, मनोज सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।