आज 29 मार्च 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही कार्य-व्यापार में भी प्रगति होगी। अगर आप इस दौरान कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उस दृष्टि से भी यह युति शुभ रहेगी। वहीं आपको अभी या पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। करियर में प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। वहीं इस समय मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में उन्नति के योग बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। मुश्किलों भरा हो सकता है। आपको स्वास्थ्य समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। इस दौरान धन का लेनदेन न करें। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। दूर रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। किस्मत साथ देगी।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। करियर में तरक्की और कारोबार में मुनाफा के योग बन रहे हैं। इस समय आपके द्वारा किए गए प्रयासों को उचित पहचान मिलेगी, जिससे आपको एक उच्च स्थान हासिल होगा। जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता के संकेत हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। हर काम में सफलता मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि होगी और आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। शाम से रात तक भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। बुद्धि और विवेक से नए कामों को पूरा कर पाएंगे। दूसरों की कमियों पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। इससे लाभ और सम्मान दोनों में वृद्धि होगी।
सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। शान-शौकत पर खर्च करेंगे, लेकिन गरीबों की मदद करने से खुशी मिलेगी और पुण्य मिलेगा। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। अपनी कार्यकुशलता से दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे। शाम से रात तक खुशी और सम्मान की प्राप्ति होगी। तरक्की के योग बन रहे हैं और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। तरक्की का दिन है। प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। शाम के समय कुछ अनचाहा खर्च आ सकता है, लेकिन मजबूरी में करना पड़ेगा। धन और सम्मान में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। योजनाएं सफल होंगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर के मामले में लाभ का दिन है और धन-सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिश्रम से सफलता मिलेगी और समाज और परिवार से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के अधिकार में वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। साहस और पराक्रम की प्रशंसा होगी। धन और सम्मान में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। रात में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। धन और सम्मान में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार के साथ खुशी का समय बीतेगा और कोई बेहतरीन मौका हासिल होगा। दिन तरक्की से भरा होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। दिन सफलता से भरा रहेगा। धन लाभ मिलने की संभावना है। आपको संतान के करियर को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। रिश्तेदारों से जुड़ी सुखद समाचार मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन तरक्की और लाभ से भरा होगा। आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। आप संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। दिन लाभ और सफलता से भरा होगा। आपको बिजनेस में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। आपको कई काम एक साथ हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। कठिन परिश्रम जारी रखें।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है और आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में किसी गलत योजना में धन ना लगाएं। आपकी किसी बात से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे।