आज 04 मार्च 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन मिलाजुला रहने वाला है। करियर के मामले में फायदे का दिन है और आपको दूसरों की भावनाओं को समझने और उनके अनुसार व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से उन्हें आत्मसंतोष मिलेगा। दूसरों की बात सुनना भी महत्वपूर्ण है। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से समस्याओं का समाधान निकालने में मदद मिलेगी।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। लाभ होगा। दिन लाभ का है और आज आपका खरीदारी करने का मन करेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों से बहस करने से बचें। उनकी सलाह आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। अपने काम पर फोकस करें और दूसरों के साथ बहस और विवाद में पड़ने से बचें। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। मान सम्मान का लाभ मिलेगा और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में आपको पार्टनर और निजी जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कर्ज कम होगा। ग्रहों की दशा शुभ है और आपके भाग्य में वृद्धि के योग हैं। रुके कार्य पूर्ण होने से आपका मन भी काफी प्रसन्न होगा।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन भी मिल सकता है और आपके लिए कारोबार में सफलता के साथ ही तरक्की के योग भी बने हैं। आपके नए रिश्ते मजबूत होंगे। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रात का समय खुशियों भरा रहेगा। आपको उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति होगी और किस्मत आपका साथ देगी।
सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा।रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आपका दिन सफलता से भरा होगा। अपनी तरक्की से आप अभिभूत होंगे और आपको धन प्राप्ति के मामले में लाभ होगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और किस्मत साथ देगी। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। दिन मेहनत का फल देने वाला है। परिवार में खुशियां छाई रहेंगी। आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। मुश्किल समय में गुस्से पर काबू रखें। घर की समस्याएं सुलझ जाएंगी। सरकार से भी मदद मिल सकती है। शाम के समय अचानक धन लाभ के योग हैं। आपका दिन लाभ और तरक्की वाला रहेगा।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आय के नए रास्ते खुलेंगे। आपकी बातचीत का अंदाज़ आपको सम्मान दिलाएगा। दौड़-भाग में मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए ध्यान रखें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद और फायदेमंद रहेगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। अपनों से मुलाक़ात होगी। बोलचाल में सावधानी न बरतने से परेशानी हो सकती है। रोजगार मे तरक्की होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। करियर में सफलता के योग हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें, पैसा फंस सकता है। दिन में सरकारी कामों या कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, लेकिन अंत में जीत आपकी होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापार में बदलाव की योजना बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होंगी। शाम को किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है, लेकिन टल भी सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। दिन फायदेमंद रहेगा। दिन परेशानी वाला हो सकता है। इस वजह से भागदौड़ और खर्च बढ़ सकता है। किसी संपत्ति की खरीद-बिक्री करते समय उसके सभी कानूनी पहलुओं पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। सफलता मिलेगी। छोटी या लंबी यात्रा हो सकती है। व्यापार में तरक्की से खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। परिवार की सलाह लाभ देगी। वाणी पर संयम रखें। धैर्य और संयम रखें। बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बड़ा मुनाफा होगा।