आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़िए भविष्यफल

आज 29 जून 2024 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। लंबे समय से चली आ रही अपनी बीमारी का इलाज अपनी मुस्कान से करें, क्योंकि यह सभी परेशानियों की सबसे कारगर दवा है‌। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था उसका फायदा आज आपको फायदा मिल सकता है।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ ढ़ग से व्यवहार करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में नया काम या नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं‌। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरुर होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज के दिन आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। यात्रा सुखद रहेगी। काम बनेंगे।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन फायदेमंद रहेगा। कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। किसी काम में माता-पिता की राय लेना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन सामान्य रहेगा। सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। जो अपने प्रिय के साथ छुट्टियाँ बिता रहे हैं, ये उनकी ज़िन्दगी के सबसे यादगार लम्हों में से होंगे. काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा ग़ुस्सैल बना सकता है।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। प्यार, उम्मीद, सहानुभूति, आशावादिता और निष्ठा जैसी सकारात्मक भावनाओं को अपनाने के लिए ख़ुद को प्रोत्साहित करें। एक बार ये गुण आपके अंदर रच-बस जाएँ, तो हर हालात में वे ख़ुद ही सकारात्मक तरीक़े से उभर आएंगे।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा। अपने दिन की शुरुआत कसरत से करें। यही वक़्त है जब आप अपने बारें में अच्छा महसूस करने की शुरुआत कर सकते हैं। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नियमित रखने की कोशिश करें‌‌। आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको अहम सलाह दे सकता है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें‌। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत पर खास ध्यान दें। परिवार व दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। नये लोगों से मिलना होगा। वैवाहिक योग बन रहें हैं। बच्चों से जुड़े अच्छे समाचार मिलेंगे