आज‌ का राशिफल, आज कैसा रहेगा दिन सभी राशियों के लिए, पढ़िए भविष्यफल

आज 01 फरवरी 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको मंगल उत्‍सवों में शामिल होने का मौका मिलेगा। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आपको तरक्‍की के अवसर मिलेंगे। शाम को कारोबार में आपकी कोई खास डील फाइनल हो सकती है और आपके धन में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। विशेष सम्मान की प्राप्ति के योग हैं और आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आपका मन किसी शुभ कार्य में लगेगा। कहीं किसी किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में विजय होने से मन काफी प्रसन्‍न होगा। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं और आपको सफलता प्राप्‍त होगी। उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप बुद्धि के प्रयोग से जो भी काम करेंगे उसमें सफलता प्राप्‍त होगी। किसी रचनात्मक और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आपको मदद मिलेगी और आपकी तरक्‍की होगी। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।
दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे और आपके घर में महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और किस्‍मत भी आपका साथ देगी।

सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं। दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन आपको शुभ कार्य में हाथ आजमाने से लाभ होगा। आपको पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपसी वार्ता और व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए, इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको हर कार्य में किस्‍मत का साथ मिलेगा। आपका दिन लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद सुलझ सकते हैं। आप किसी नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकते हैं और उसमें आगे चलकर आपको मनचाही सफलता प्राप्‍त होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन आर्थिक मामलों में तरक्‍की से भरा होगा। रुपये-पैसे के मामले में दिन काफी मजबूत है और आपको मनचाही तरक्‍की मिलेगी। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपके सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं और कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा।परिवार में खुशियां आएंगी। आपको लाभ होगा। रोजमर्रा के काम से परे कुछ नए काम में भी आप हाथ आजमा सकते हैं और आपको मान सम्‍मान के साथ ही धन लाभ भी होगा और आपके लिए तरक्‍की के योग बन रहे हैं। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। काम आपको लाभ देगा और अच्‍छा मुनाफा करवाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का सुनहरा मौका है। आपको संतान के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। परिवार में खुशियां आएंगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा और आपको सफलता प्राप्‍त होगी। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझकर करें। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करने से आपको मनचाहा लाभ होगा। परिवार व दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।