आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा भाग्य सभी राशियों का, पढ़िए भविष्यफल

आज 31 जनवरी 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आज भाग्य साथ देगा। खर्च की अधिकता मन को थोड़ा परेशान करेगी। कार्यस्थल पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी के लिए इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अपनों का साथ मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शिक्षा से जुड़े कार्यों में मुश्किलें आ सकती हैं। किसी पारिवारिक कार्यों की फिर से शुरुआत हो सकती है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपने से बड़े बुजुर्गों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार‌ में तरक्की मिलेगी।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।
परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म-कर्म में भाग ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापारियों को मुनाफा होगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलने के योग हैं।

सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। लाभ और तरक्की के योग हैं। आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न भी रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग भी बन रहे हैं। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाहन धीरे चलाएं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। सुखद समाचार मिलेगा।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किया गया प्रयास सार्थक होगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। कठिन परिश्रम जारी रखें।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज मन परेशान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। व्यापार में लाभ मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। धन में वृद्धि के योग हैं। रोजगार मे तरक्की मिलेगी। लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। अपनों का साथ मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा।परिवार में खुशियां आएंगी। सुखद समाचार मिलेगा। मन परेशान भी हो सकता है। बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। भूमि, भवन या वाहन से जुड़ी कोई खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए अनुकूल समय है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। मां की सेहत में सुधार होगा। कुछ शुभता में वृद्धि होगी। कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन का आगमन बढ़ेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। अपनों का साथ होगा। विद्यार्थियों के लिए शुभ संकेत हैं। सेहत अच्छी रहेगी। व्यापार में विस्तार के योग हैं। रोजगार मे तरक्की होगी। परिवार में सुखद समाचार मिलेगा।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। रोजगार में तरक्की करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करेंगे।अपनों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ मिलेगा। परिवार व दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विवाह का प्रस्ताव मिलेगा।