आज 06 फरवरी 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और आपको कारोबार में लाभ होगा। आपके जीवन में कई चुनौतियां आएंगी और आप उनको आगे बढ़कर स्वीकार करेंगे। जिम्मेदारियों को निभाने के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धैर्य और संयम से काम लें।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आपके सारे काम बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे और आपको सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपको पीछे छोड़ने के लिए गलत तरीके अपना सकते हैं। आप अपनी मेहनत से सफलता पाएंगे और आपको किसी कार्य में बड़ा लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दिन भाग्यशाली है। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी। इस खुशी में आपका साथ आपके घर के लोग देंगे। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में भी आपको सफलता मिलेगी। संतान की तरक्की को देखकर आपको खुशी होगी और आप उनका मार्गदर्शन करेंगे।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।
दिन भाग्यशाली है। आपका मन अच्छे काम में लगेगा। पहले लिया गया कोई फैसला आपको फायदा दे सकता है। संतान के करियर से जु़ड़ी कोई चिंता दूर होगी। रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी। सावधान रहें और अपने काम पर फोकस करें।
सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको हर मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सांसारिक सुखों पर खर्च होगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। करियर के लिहाज से दिन अच्छा है। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है और आप अपनी नई योजनाओं को शुरू कर पाएंगे। पुण्य के काम में खर्च होगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। दिन सफलता से भरा रहेगा और आपको अपनी मेहनत से सफलता मिलेगी। आय कम और खर्च ज्यादा होने से मन थोड़ा खराब हो सकता है। किसी काम के लिए आपको व्यर्थ में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सफलता मिलेगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। मेहनत से आपको लाभ होगा। मेहनत जारी रखें। सफलता मिलेगी। करियर के मामले में लाभ होगा और आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। कोई महत्वपूर्ण व्यापारिक समझौता आपके पक्ष में हो सकता है।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। करियर में सफलता के योग हैं। आपके घर में धन-धान्य में वृद्धि होगी। व्यापार में आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको तरक्की मिलेगी। धन लाभ होगा और आपके दुश्मन आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आपकी मनोकामना पूरी होगी और आपके सारे काम पूरे होंगे। किसी शुभ कार्य या मांगलिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा।
आपका दिन शुभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे लोगों का साथ मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। उच्चाधिकारियों की कृपा से आपके लिए कोई जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्या सुलझ सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी। विवाह के प्रस्ताव आएंगे।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। लंबे समय से चला आ रहा कोई विवाद खत्म होगा। आपको किस्मत का साथ मिलेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। वाणी पर संयम रखें। विवाह के प्रस्ताव आएंगे।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा और आपके लिए तरक्की के योग बने हैं। आपके लिए धन लाभ के भी अच्छे संयोग बन रहे हैं। आपको धन कमाने के नए रास्ते मिलेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। धन और सम्मान में वृद्धि होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपकी योजनाएं पूरी होंगी। व्यापार में लाभ मिलेगा।