आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा भाग्य सभी राशियों का, पढ़िए भविष्यफल

आज 02 नवंबर 2024 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। जातक थोड़ा शिथिलता महसूस कर सकता है। कार्य की अधिकता एवं अधिक लाभ न मिलने के कारण जातक को थोड़ा मायूसी का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लम्बे समय से चली आ रही परेशानियाँ अभी कुछ दिनों तक बनी रहेगीं। इसलिए सावधानी से कार्य करें। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से जातक को तनाव दे सकते है। 

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। घर परिवार की जिम्मेदारियाँ बढ़ेगी लेकिन जातक कुशलतापूर्वक उसे पूरा करने में जातक सफल होगा। विद्यार्थी का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है बाजार में पैसा लगाना लाभप्रद हो सकत है। 

कर्क (CANCER) :  कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ का योग बन सकता है। कला संगीत में भी जातक की रुचि बढ़ेगी। यदि जातक अभिनय के क्षेत्र में होगा तो बड़ी सफलता अर्जित करने में सफल हो सकता है। 

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी बड़े कार्य के होने या बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से जातक राहत महसूस करेगा और जातक के उत्साह में वृद्धि होगी। सरकारी सेवा एवं खेल-कूद से जुड़े लोगों के लिए भी स्थितियाँ अनुकूल होने लगेगीं।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जातक यदि सक्रिय बना रहा तो कई महत्वपूर्ण एवं जरूरी कार्यों को सही दिशा देने में सफल होगा। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह उत्तम है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर लाभप्रद स्थितियाँ बनेगीं।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। अनावश्यक भागदौड़ एवं मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में भी दरार पड़ सकती है। सोच-समझकर कार्य करें। उतावलेपन से बचें नहीं तो किसी विकट परिस्थितियों में उलझ सकते है।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। निरन्तर क्रियाशील बन रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। घर परिवार की स्थिति भी चुनौतीपूर्ण रहेगी लेकिन जातक अपने कुशल सूझ-बूझ से पारिवारिक दायित्व को पूरा करने में सफल होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जातक कार्यों को नई दिशा देने में सफल होगा। नई गति के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। बहुत सोच-समझकर ही कार्यों को आगे बढ़ायें क्योंकि जल्दबाजी में लिये गये निर्णय जातक को तनाव दे सकते है।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। धीरे-धीरे परेशानियाँ खत्म होगीं। जीवन में नई आशा का केन्द्र बिंदु बनेगा और जातक क्रियाशील भी बनेगा। व्यापार आदि में भी लम्बे समय से चला आ रहा ठहराव दूर होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यों में गतिशीलता आयेगीं लेकिन किसी बड़े उद्देश्य एवं योजना पर कार्य करने से स्थितियाँ पटरी पर आने लगेगीं और जातक कार्यों को नई दिशा देने में सफल होगें। निर्माण कार्य से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। 

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य को जातक नई दिशा देने में सफल होगा। कार्य योजनायें बनायें और कार्यों को नई दिशा देते रहें। इससे स्थितियाँ पटरी पर आने लगेगीं।