आज का राशिफल, आज नये साल का पहला दिन कैसा रहेगा इन राशियों के लिए, पढ़िए भविष्यफल

आज 01 जनवरी 2024 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप खुश रहेंगे क्योंकि आपको परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी मां जी से आपको सुख मिलेगा और उन से धन लाभ हो सकता है।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप ऑफिस के किसी जरूरी काम से शहर से बाहर जा सकते हैं। आपको कोई सहयोगी भी साथ में जा सकता है। किसी रिश्तेदार से मिलने के योग भी बन रहे हैं।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। धन लाभ हो सकता है। ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। अविवाहित लोगों का विवाह भी तय हो सकता है।

कर्क (CANCER) :  कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कर्क राशि वाले आज पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप अपने काम की प्राथमिकता निश्चित करके उसे करने का प्रयास करेंगे और इस प्रकार आज के दिन का सदुपयोग करेंगे।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। आज आपकी किस्मत आप पर महरबान रहेगी। आज तय समय में आपका काम पूरा होगा। आप जो भी करना चाहेंगे, उमें लोगों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है। परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। आपके परिवार में आज प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आर्थिक रूप से आप समृद्ध रहेंगे और नवीन सौदे भी प्रगति करेंगे। आपको परिवार और दोस्तों का अच्छा सहयोग मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक तौर पर भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा लाभ होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप ऑफिस के किसी काम को लेकर बहुत ज्यादा सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने दिनभर के कामों की एक लिस्ट तैयार कर लें।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज किसी अच्छी खबर से खुशी मिलेगी। आपके कुछ शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। अत: आपको सावधान रहने की भी आवश्कता है।