आज 09 अप्रैल 2025 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन करियर के लिहाज से अच्छा है और आपको तरक्की मिलने की संभावना है। आपको हर मामले में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और उनके साथ मिलकर आप कुछ नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। लाभ होगा और कारोबार में धन से जुड़ी योजनाएं आपके लिए सफल होंगी। आपके प्रयास सफल होंगे और राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। ऑफिस में आपको सहयोग मिलेगा और हर कार्य में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नए समझौते हो सकते हैं, जिससे आपकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के साथ समय अच्छा है।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दिन थोड़ा और मुश्किल और परेशानी से भरा हो सकता है। आपका कोई कीमती सामान खोने या चोरी होने का डर है, इसलिए हर काम संभलकर करें। बच्चों की शिक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिलने से खुशी होगी और आपका शाम के वक्त कोई रुका हुआ काम पूरा होने से मन खुश होगा।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको धन संपत्ति के मामले में लाभ होगा। आपके लिए नौकरी में तरक्की के योग बने हैं और आपके धन सम्मान में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्न होगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपको बच्चों की जिम्मेदारी पूरी करने में जीवनसाथी से भरपूर मदद प्राप्त होगी। आपकी यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी।
सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए शुभ है। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्न होगा। मीठी वाणी से आपको सम्मान मिलेगा। छात्रों को शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा और आपकी कमाई काफी अच्छी होगी।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। दिन आपके लिए सफलता से भरा होगा। आपके सभी प्रयास सफल होंगे और आपको नौकरी व्यापार में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और कार्यक्षेत्र में आपको अप्रत्याशित सफलता मिलने के योग हैं। संतान की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। करियर में फायदा होगा और आपके लिए कहीं से कोई शुभ समाचार आ सकता है। आपके परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और आपकी लेनदेन से जुड़ी कोई समस्या दूर हो सकती है। परिवार या फिर किसी रिश्तेदार से पैसों का लेनदेन न करने की सलाह है। आपकी कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है और आपको धन मिलने से खुशी होगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन तरक्की से भरा होगा। आपको तरक्की और सम्मान मिल सकता है। साथ ही धन लाभ होने की उम्मीद है। कारोबार में सफलता मिलेगी और आपका मन काफी प्रसन्न होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा।प्रतियोगिता की परीक्षा में सफलता मिलेगी। धार्मिक कामकाज करने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरीपेशा वर्ग के लोगों के धार्मिक कामकाज में फायदा होगा। साथ ही आपके अधिकारों में भी वृद्धि होगी। योजनाओं में लाभ मिलेगा। आर्थिक सहयोग बढ़ेगा।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। वित्तीय मामलों में भी लाभ होने की संभावना है। थोड़ी सी कोशिश करने पर भी उन्हें ज्यादा सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय से कमाई के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ने से आप खर्चे भी अधिक करेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। विवाह के प्रस्ताव आएंगे।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। आपका कोई धन को लेकर काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।