आज का राशिफल, आज कैसे रहेंगे सभी राशियों के ग्रहों के चाल, पढ़िए भविष्यफल

आज 20 सितंबर 2024 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। भाई-बहन आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे और परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप यदि किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई काम करने की सोचेंगे, तो वह भी आप कर सकते हैं और आपका यदि कोई लेनदेन से संबंधित मामला अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

मिथुन (GEMINI) : आज आपको अपने काम को बढ़ाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। दरअसल, आज आपके सामने व्यापार के विस्तार करने के लिए कई अच्छे मौके आएंगे। जिनका फायदा आज आपको जरूर उठाना चाहिए। साथ ही आज आपके खर्चों में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेगा।

कर्क (CANCER) : आज आपके दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता होगी। लेकिन, दोपहर बाद आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा आपको कमाई के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जिससे आपको यह एहसास होगा कि पितरों की आप पर विशेष कृपा है। आज नौकरीपेशा लोग कार्यस्थल पर इस बात का विशेष ख्याल रखें की कौन आपका कितना अपना हैं। सभी लोगों से सारी बातों शेयर न करें।

सिंह (LEO) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर परिवार में पति पत्नी के मध्य अच्छा तालमेल देखा जाएगा। परिवार का माहौल अशांत हो सकता है। आज महिलाओं को अन्य दिनों की तुलना में अधिक काम करने की आवश्यकता है, आवश्यकता के समय सहायता न मिलने पर मन में झुंझलाहट बनी रहेगी। कुछ लोगों को दांत में दर्द की शिकायत हो सकती है लेकिन, आपको साफ सफाई का थोड़ा अधिक ख्याल रखना होगा।

कन्या (VIRGO) : आज आप दूसरों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण और सहयोगी बनें। नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। महत्वपूर्ण कागजात पर हस्ताक्षर करते समय सावधान रहें। अपने पैरो का ख्याल रखें। अपने माता-पिता के प्रति अच्छा व्यवहार करें। अपने बड़ों के प्रति ईमानदार रहें।

तुला (LIBRA) : आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको खानपान का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। आपकी आमदनी की अपेक्षा आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आज किसी नए कार्य में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज वाहन चलाते समय आप फ़ोन का इस्तेमाल न करे। विद्यार्थी आज अपनी पढाई पर ध्यान देंगे। आज बिजनेस में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आज जरुरत से ज्यादा किसी की बात का जवाब देने से बचे।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जो अविवाहित हैं उनके विवाह के लिए अच्छे रिश्ते आयेंगे। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे, उनसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। आज वाहन लेने का अवसर आपको मिल सकता है।

धनु (SAGITTARIUS) : आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज पारिवारिक रिश्ते में अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बनेगा। आप अपने किसी क्लाइंट से विडियो कॉल करके मीटिंग करेंगे। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपका कोई रिश्तेदार आपके लिए उपहार लेकर आयेगा। दोस्तों के साथ टूर का भरपूर आनंद उठाएंगे। 

मकर (CAPRICORN) : आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। पहले से चली आ रही पारिवारिक अनबन आज समाप्त होगी। आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कोई नया वाहन लेने का विचार आज आप अपने परिवार वालों के साथ करेंगे। स्टेशनरी का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का बड़े अधिकारीयों से संपर्क बढ़ेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज निर्णय लेने से पहले सावधान रहें। वित्तीय जोखिम से बचें। सोशल मीडिया संपर्क बढ़ाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटी-छोटी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है, लेकिन रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। सेहत का ख्याल रखें। बहन को खुश रखो। विद्यार्थियों को कक्षा की खामियों पर काम करना चाहिए।

मीन (PISCES) : आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी ख़ास मेहमान के स्वागत सत्कार में आप व्यस्त रहेंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बिजली व्यापारियों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है। आज उनके लिए दिन शुभ है। आज पूरा दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, आय के नए स्रोत भी आपको मिलेंगे।