आज 10 अगस्त 2024 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : सेहत ठीक रहेगी। अनावश्यक भाग-दौड़ की स्थिति बन सकती है। इस सप्ताह स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाये रखे। आलस एवं थोड़ी स्थिलता जातक महसूस कर सकता है। अधिक उम्र वाले लोग को शुगर एवं व्लेड प्रेशर जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी सक्रिय बनने रह सकते है जो जातक के लिये चुनौती खड़ी कर सकता है।
वृष (TAURUS) : छोटी-छोटी बातों को लेकर अनावश्यक तर्क-वितर्क एवं लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन सकती है इसलिए सावधानी बनाये रखे। कानूनी कार्यों में भी उलझने बड़ सकती है छात्रों का मन थोड़ा पढ़ाई-लिखाई में कम लग सकता है। इस सप्ताह घरेलू मामले में भी चुनौतियां बनी रह सकती है।
मिथुन (GEMINI) : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। जातक अपनी सूझ-बूझ से घर-परिवार की चुनौतियों को कम करने में सफल हो सकता है। घर में कोई मंगलिक कार्य संपन्न होने का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी स्थितियाँ अनुकूल बनी हुई है।
कर्क (CANCER) : कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य बनने का योग बन सकता है। जिससे जातक की लंबे समय से की जा रही प्रतिक्षा पूरी हो सकती है। परिवारिक सुख-सुविधा में वृद्धि हो सकते है। अच्छे मकान एवं वाहन का सुख जातक को मिल सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है।
सिंह (LEO) :आर्थिक चुनौतियाँ बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव एवं किसी बिन्दुओं को लेकर जातक का मन अशांत हो सकता है। इस सप्ताह सरकारी सेवा में लगे जातकों का समय मिला-जुला रहेगा। जहाँ कुछ कार्यों को लेकर जातक की प्रशंसा हो सकती है। वही कुछ कार्यों को लेकर जातक को अलोचना का भी सामना करना पड़ सकता है।
कन्या (VIRGO) : खर्च अनुकूल कार्यों में होने के कारण जातक राहत महसूस कर सकता है। कोट-कचेहरी के कार्यों में भी प्रगति हो सकती है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी थोड़ा संघर्षों के साथ सप्ताह अनुकूल हो सकता है।
तुला (LIBRA) : समय लगभग चुनौतिपूर्ण रहेगा। जातक के कार्यों में थोड़ी परेशानियाँ आ सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अनावश्यक तर्क-वितर्क एवं लड़ाई-झगड़े का योग बन सकता है। सरकारी सेवा में लगे जातको की कार्य-योजनाओं में विलम या बड़े अधिकारी से अनावश्यक तर्क-वितर्क करने से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सुख-सुविधाओं पर अधिक पैसा खर्च होने से आर्थिक चुनौतियो का सामना जातक को करना पड़ सकता है।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। समय अनुकूल रहेगा। जातक अपनी सूझ-बूझ से अपनी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को विस्तार देने में सफल हो सकता है। खिलाड़ियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। किसी महत्वपूर्ण खेल एवं प्रतिस्पर्धा में जातक को विजय मिल सकती है।
धनु (SAGITTARIUS) : जीवन की कई महत्वपूर्ण चुनौतियों को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। मंगल की दृष्टि के कारण कार्यों के प्रति जातक की सक्रिता बढ़ सकती है। जमीन-जायदाद के कार्यों में लगे जातको के लिए समय अनुकूल है। कोई महत्वपूर्ण चल-अचल संपत्ति खरीदने का योग बन सकता है।
मकर (CAPRICORN) : किसी भी तरह के जोखिम से बचे। स्वास्थ्य आदि पर भी ध्यान बनाये रखे। व्यवसायिक दृष्टि से भी स्थितियाँ अनुकूल नही है इसलिए जातक सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करे यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो गरीबो को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।
कुम्भ (AQUARIUS) : ठेकेदारी से जुड़े जातको के लिए समय अनुकूल है किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। घर-परिवार की चुनौतियों को अनुकूल बनाने एवं पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी स्थितियाँ अनुकूल बनी हुई है।
मीन (PISCES) : जातक को अपने कार्यों को विशेष ध्यान देना होगा तभी जातक को सफलता मिल सकती है। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलाये नही तो चोट-चपेट लगने का योग बन सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाये रखे। थोड़ी सी लापरवही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।