आज 22 फरवरी 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन सम्मान से भरा होगा और आपको शुभ कार्य के लिए सरकार की तरफ से सम्मान मिल सकता है। पुराने दोस्तों का साथ मिलेगा और नए दोस्त भी बनेंगे। जीवनसाथी के परिवार से अच्छा सहयोग मिलेगा और तालमेल काफी अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। दिन शुभ है और परिवार के लोगों के साथ आपका वक्त काफी अच्छा बीतेगा। भागदौड़ में सावधानी रखें और इस कारण से आपके पैर में चोट लग सकती है, सावधान रहें। फैसले लेने की क्षमता से आपको फायदा होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। अगर किसी काम में निवेश करना पड़े तो दिल खोलकर करेंगे तो आपको लाभ होगा।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दिन परेशानियों से भरा हो सकता है और करियर में आपको कोई नुकसान हो सकता है। फिजूलखर्ची से बचें। सामाजिक काम में रुकावट आ सकती है। अचानक कुछ लाभ होने से धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। दिन भाग्यशाली रहेगा। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। बच्चों पर आपका विश्वास और मजबूत होगा। आप अपनी शान-शौकत पर खर्च करेंगे जिससे आपके दुश्मन परेशान होंगे। माता-पिता का खास ध्यान रखेंगे तो उनके आशीर्वाद से सफल होंगे।
सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन सफलता लेकर आएगा। मानसिक बेचैनी, उदासी और चिंता आपको परेशान कर सकती है। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के दूसरे हिस्से में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से नाराजगी मिल सकती है। मीठी बातें करें, नहीं तो रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। अगर आँखों से जुड़ी कोई समस्या है तो उसमें सुधार होगा।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। मुश्किल कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। माता-पिता का पूरा सुख और सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। फिजूलखर्ची का भी योग है। आप दूसरों के भले के बारे में सोचेंगे, लेकिन आपका ही बुरा हो सकता है। व्यापार में धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको धन का निवेश बड़ा लाभ करवाएगा। आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों की मदद करेंगे और उनकी सेवा भी करेंगे। अपने गुरु के प्रति श्रद्धा रखें। नए कामों में निवेश करना शुभ रहेगा और आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी तरक्की होगी और सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। मन अशांत और परेशान रहेगा। व्यापार बढ़ाने की कोशिशें बेकार हो सकती हैं। शाम तक आप अपनी सूझबूझ और प्रतिभा से दुश्मनों पर जीत हासिल कर लेंगे। अगर कोई मुकदमा चल रहा है तो उसमें जीत मिल सकती है। आपको धन की प्राप्ति होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। रोजगार मे तरक्की होगी। विद्या, बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होगी। दान-पुण्य और परोपकार की भावना बढ़ेगी। धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे तो आपको लाभ होगा और आपकी तरक्की होगी। भाग्य का साथ मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत का ध्यान रखें।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। धन लाभ होगा। जरूरी खर्चे भी करने पड़ेंगे। ससुराल से मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय में मन लगेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी नए काम में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। आपकी तरक्की होगी और धन सम्मान में वृद्धि होगी। आपको शुभ लाभ होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। दिन शुभ है और आपके धन सम्मान में वृद्धि के योग हैं। नई-नई खोज करने में समय बिताएंगे। परिवार के लोगों से धोखा मिल सकता है। सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा, नौकर-चाकरों का सुख मिलेगा। शाम से रात तक छोटी यात्रा हो सकती है, जो फायदेमंद रहेगी।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन अच्छा रहेगा। आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी और आपके रुके कार्य पूर्ण और आपको कारोबार में खूब मुनाफा होगा। मन प्रसन्न रहेगा। दिन भर काम की व्यस्तता रहेगी।