आज 25 फरवरी 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन करियर के लिहाज से बहुत अच्छा है। आपको लाभ होगा और आपकी तरक्की होने के योग हैं। भाग्य आपका साथ देगा। पिता के आशीर्वाद से लाभ होगा। सरकार से सम्मान मिलने के भी योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। दिन कामयाबी भरा रहेगा। बिजनस के मामले में आपके सारे प्लान सफल होंगे। आपमें साहस बना रहेगा और जो भी काम करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी। अपने काम पूरे करने में सक्षम रहेंगे। आपके लिए तरक्की के योग बनेंगे और धन में वृद्धि होगी।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। हर काम सोच-समझकर करना चाहिए। किसी भी तरह के झगड़े से दूर रहें। अगर आपका पैसा कहीं फंसा है, तो आज मिल सकता है। सोच-समझकर लिए गए फैसले फायदेमंद रहेंगे। आपके धन सम्मान में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्न होगा।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। करियर में दिक्कतों और विरोध का सामना करना पड़ सकता है। कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलेगी। काम में कामयाब हो सकते हैं। ऐशो-आराम की चीजों पर ध्यान देंगे और उनकी खरीद करेंगे। आपके मिलनसार स्वभाव के कारण लोग आपको पसंद करते हैं। रात में किसी धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते है।
सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन करियर के मामले में लाभ से भरा होगा और आपकी तरक्की होने से मन काफी प्रसन्न होगा। नए काम में हिस्सा लेने से खुशी मिलेगी। आपका अधिकांश वक्त परिवार के साथ धार्मिक कार्य में बीतेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आत्मविश्वास से किए गए काम सफल होंगे और फायदा होगा। रुके हुए काम थोड़ा खर्च करने से पूरे हो सकते हैं।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। दिन किस्मत के लिहाज से बहुत अच्छा है। आपकी परेशानियां दूर होंगी और भाग्य आपका साथ देगा। संतान से अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनस में मनचाहा मुनाफा होगा। कामयाबी मिलेगी। आपका दिन आर्थिक लाभ से भरा होगा और योजनाएं सफल होंगी। आपको मेहनत से काम करने की सलाह है।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। दिन फायदेमंद रहेगा। पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में किए गए बदलाव फायदेमंद रहेंगे। पढ़ाई में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको कामयाबी मिलेगी। नए काम सीखने में कामयाब होंगे। अपनी बातों को सही साबित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता और गुरु का सम्मान करने से लाभ होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में फायदा होगा। लेकिन आमदनी से अधिक खर्च होगा। बच्चों के अच्छे काम से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने धैर्य और हुनर से दुश्मनों पर भी जीत हासिल करेंगे। शाम से रात तक प्यारे लोगों से मिलकर मन खुश रहेगा। घूमने-फिरने और मौज-मस्ती में समय बीतेगा। आपको धन लाभ होगा और आपके लिए तरक्की के योग बन रहे हैं।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। रोजगार मे तरक्की होगी। करियर में फायदा होगा। आपकी विद्या, बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होगी। मेहनत से आपकी इच्छाएं पूरी होगी। ऑफिस में लोगों से सम्मान मिलेगा। शाम को धार्मिक कामों में मन लगेगा। शुभ काम पर खर्च करने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। आपको धन लाभ होगा।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। धन लाभ होगा और आर्थिक मामलों में आपके लिए शुभ योग हैं। भाग्य आपका साथ देगा। आपको संपत्ति मिलने के योग हैं और कारोबार में मुनाफा होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। फायदे का दिन है। आपकी तरक्की होने से मन काफी प्रसन्न होगा। कमाई बढ़ाने के आपके प्रयास सफल रहेंगे। सही तरीकों से कमाया हुआ पैसा आपके धन में इजाफा करेगा। किस्मत के लिहाज से दिन अच्छा है। हर क्षेत्र में फायदा होगा। दोस्तों का साथ मिलेगा और नए दोस्त भी बनेंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्य आपका पूरा साथ देगा। कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। बिजनस में फायदा होगा और मन खुश रहेगा। कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा।