आज 28 फरवरी 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा और आपके लिए तरक्की के योग बने हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और आपको कारोबार में मुनाफा दोगुना हो सकता है। टीम वर्क से समस्याओं का हल निकलेगा। अच्छी कमाई से मन प्रसन्न रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। भाग्य आपका साथ देगा और आपकी तरक्की होगी। करियर में सफलता का दिन है। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और आपके धन में वृद्धि के योग हैं। आपको धन के मामले में लाभ होगा और कारोबार में आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। परिवार में खुशियां आएंगी।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। करियर में लाभ और सफलता का दिन है। रुकी हुई योजनाएं पूरी होंगी। अचानक रुका हुआ पैसा मिलने से अटके काम बनेंगे। व्यापारिक साझेदारों और जीवनसाथी के परिवार से सहयोग मिलेगा। अच्छा मुनाफा होगा। उधार लेकर काम करने वालों को सावधान रहना चाहिए।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। उत्तम संपत्ति मिलने के योग हैं। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। रिश्तों में स्थिरता आएगी और आपको सम्मान प्राप्त होगा। रुका हुआ धन मिलने से अटके काम पूरे होंगे। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी।
सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। हर मामले में सफलता का दिन है। कारोबार में लाभ और जबरदस्त मुनाफ़ा होगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बच्चों की शादी के बारे में बातचीत हो सकती है। करियर में लाभ होगा, धन में वृद्धि होगी और योजनाएं सफल होंगी।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। लाभ होगा और धन में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। आसपास का माहौल खुशनुमा रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। ऑफिस में अचानक कोई बदलाव आश्चर्यचकित कर सकता है। महिला सहकर्मी और अधिकारी आपका सहयोग करेंगे। धन में वृद्धि होगी और कार्ययोजनाएं सफल होंगी।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। करियर में लाभ होगा और धन में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में अचानक लाभ मिल सकता है। योजनाएं सफल होंगी और पैसा कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। नए काम में कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर ध्यान से विचार करके ही कोई फैसला लें। घर के रुके हुए काम पूरे होंगे।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में दिन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के लिए किसी की सलाह लेनी पड़ सकती है। किसी मामले में खर्च करना पड़ सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में महिला मित्रों के साथ समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में सभी जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक पूरी करेंगे। दिन लाभदायक रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा। कुछ घरेलू सामान खरीदना पड़ सकता है। पैसों का ध्यान रखें। शाम का समय परिवार के साथ बिताने से अच्छा लगेगा। परिवार में सुख-समृद्धि आएगी और रुके काम पूरे होने से खुशी होगी। परीक्षा में सफलता मिलेगी।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कोई पुराना दोस्त या रिश्तेदार अचानक मिल सकता है। किसी को उधार न दें, नहीं तो पैसा वापस नहीं मिलेगा। सम्मान में वृद्धि होगी और भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी और आपके जीवन में तरक्की के योग बने हैं। आपका दिन सफलता से भरा होगा
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। दिन राहत और मानसिक शांति प्रदान करने वाला रहेगा। आपकी कोई चिंता और परेशानी सुलझ सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सुव्यस्थित होगी और आपका काम कल सुचारू रूप से चलेगा। धन का लाभ मिलने से खुशी होगी और आप अपने भविष्य के लिए किसी योजना में धन भी लगा सकते हैं। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित मामलों भी आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्य में भी प्रगति होगी।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। सफलता मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के काम भी आपके लिए सफल रहने वाले हैं। अगर आप प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं तो आपके सफल होने की पूरी संभावना रहेगी। किसी दूर रहने वाले संबंधी से आपको मदद मिल सकती है। मन थोड़ा चिंतित रहेगा। सामाजिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।