आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा दिन सभी राशियों के लिए, पढ़िए भविष्यफल

आज 01 मार्च 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन आपके लिए उत्साह पूर्ण रहने वाला है। मित्रों के साथ भी आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने कामों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपका कोई मित्र किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकता है। आपको पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। सफलता मिलेगी।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। आपका कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामला सुलझ सकता है। यदि कोई बात परेशान कर रही थी, तो आप उसको लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ में बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। 

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। करियर में लाभ और सफलता का दिन है। कोई बहुमूल्य वस्तु प्राप्त हो सकती है। आप अनावश्यक कामों पर अत्यधिक खर्च करेंगे, जिससे आपको बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपका मान-सम्मान बढ़ने से खुशी होगी। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने से खुशी होगी।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपका मन इधर-उधर के कामों में खूब लगेगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने दिल की जगह दिमाग की सुनना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको आपके कामों से अच्छी सफलता होगा हासिल होगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं। आपके खर्च बढ़ने से आपकी टेंशन अधिक रहेगी।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। दिन आपके लिए मेहनत व लगन से काम करने के लिए रहेगा। आप आपकी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा करेंगे। परिवार के किसी सदस्य से यदि खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक पहचान बनाएंगे, उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। करियर में लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। तकनीकी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से खुशखबरी मिलेगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आप किसी से धन उधार ना लें, क्योंकि इसमें आपको समस्या हो सकती हैं। आपकी कोई बिजनेस में डील फाइनल होते-होते अटकने से आपकी टेंशन बढ़ेगी। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचना होगा। शुभ कार्यों पर आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। किसी रुकी हुए डील के मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। संतान को किसी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। परीक्षा में सफलता मिलेगी।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी प्रॉपर्टी से भी अच्छी इनकम होने की संभावना है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। दिन आपके लिए सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। परिवार में खुशखबरी आएगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। सफलता मिल सकती है। आपको अपने बिजनेस के कामों को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक फैलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी।