आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा दिन सभी राशियों के लिए, पढ़िए भविष्यफल

आज 30 सितंबर 2024 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) :  आपकी सेहत और संबंध दोनों ही अच्छे रहने वाले हैं। आपको स्वजनों का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे, जिसके चलते आपके भीतर उत्साह और पराक्रम बना रहेगा। आपके  भीतर बड़े से बड़े कार्य को आगे बढ़कर कार्य करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह उत्तम रहने वाला है। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको कारोबार में खासा लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : आपको किसी भी कार्य को बड़ी सूझबूझ और धैर्य के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। भूलकर भी किसी बड़े निर्णय को जल्दबाजी अथवा असमंजस की स्थिति में लेने की गलती न करें अन्यथा बाद में आपको बड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। परीक्षा- प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को अपेक्षित सफलता की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी।

मिथुन (GEMINI) : दिन सकारात्मक और सौभाग्यदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में शुभ समाचार और फल की प्राप्ति होगी। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। आप भी लोगों पर अपना पूरा और स्नेह लुटाते नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों के परिश्रम और प्रयास से प्रसन्न होकर अधिकारीगण उन्हें पुरस्कृत कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। बाजार में आई तेजी का आप लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। कारोबार के विस्तार की योजना साकार रूप लेते हुए नजर आएगी। व्यवसाय में पूर्व में किये गये निवेश से खासा लाभ होने की संभावना बनेगी।

कर्क (CANCER) : दिन मिलाजुला रहने वाला है। सोचे हुए कार्यों को पूरा करते समय तमाम तरह की अड़चनें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपकी सफलता की राह में बाधक बनने का प्रयास करेंगे। सेहत और संबंध दोनों की दृष्टि से दिन प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में आपको अपने खानपान और बात-व्यवहार दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है। इस दौरान आपको अपेक्षित लाभ एवं सफलता पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। आपको अपनी नीतियों में आमूल-चूल परिवर्तन करने की आवश्यकता है।

सिंह (LEO) : दिन‌गुडलक लिए हुए है। घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए समय पूरी तरह से शुभ है, प्रयास करने पर अपेक्षित सफलता मिल सकती है। आय संपत्ति संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त हो सकता है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना साकार हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधा के साथ-साथ वाहन आदि खरीदने की कामना पूरी हो सकता है। यदि आप अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से समय पर पूरा करने का प्रयास करते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ की प्राप्ति संभव है।

कन्या (VIRGO) :  दिन मिलाजुला रहने वाला है। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान परिवार के किसी महत्वपूर्ण सदस्य द्वारा आपके लिए गलत व्यवहार भी मन को पीड़ा पहुंचा सकता है। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज अथवा जिम्मेदारियों में आमूलचूल बदलाव होने की आशंका बनी रहेगी। अनचाहे कार्य की जिम्मेदारी अथवा अनचाही जगह पर तबादले से आपका मन परेशान रहेगा।

तुला (LIBRA) : दिन अनुकूल और फलदायी रहने वाला है। बीते कुछ समय से जो समस्याएं आपकी बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई थीं, इस सप्ताह इष्ट-मित्र की मदद से दूर हो जाएंगीं। सोचे हुए कार्य समय से पूरे होने पर आपके भीतर उत्साह और सक्रियता में वृद्धि होगी। आलस्य और कार्यों को टालने वाली प्रवृत्ति पर नियंत्रण लगेगा और और आप कठिन से कठिन कार्यों को भी पूरे मनोयोग से करते हुए निबटाएंगे। आर्थिक मामलों में किसी भी प्रकार की कोई अड़चन नहीं नजर आ रही है। कारोबार में मनचाहा लाभ मिलता रहेगा। व्यवसायियों को अपेक्षित विक्री का लक्ष्य प्राप्त हो जाने पर संतोष का अनुभव होगा। अतिरिक्त आय के नये स्रोत बनेंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) : दिन मिश्रित फलदायक है। आर्थिक एवं मानसिक परेशानियां न उठानी पढ़ें इसके लिए आपको शुरुआत से चीजों प्रबंधन करके चलना होगा। घरेलू मामले आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगे। जिसके चलते आपकी नौकरी अथवा व्यवसाय भी प्रभावित हो सकता है। घरेलू कार्यों में व्यस्तता व्यवसाय के लिए अपेक्षित समय में कमी कर सकती है। कुल मिलाकर करियर-कारोबार की दृष्टि से दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सेहत का खास ध्यान रखें।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन जीवन में प्रगति के नये अवसर लेकर आएगा। आपको सत्ता और सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति विशेष मदद मिलेगी। जिसके जरिए आप अपने अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। शुभचिंतकों और इष्टमित्रों की मदद से राहों की अड़चनें दूर होंगी। कुल मिलाकर आपको सौभाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके भीतर सकारात्मकता बनी रहेगी। तन और मन से स्वस्थ रहने के कारण आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी। कामकाजी महिलाओं के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहने वाला हैं।

मकर (CAPRICORN) : दिन सामान्य फलदायक हैं। आपके कार्य पहले की तरह समय पर पूरे होते रहेंगे और आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। यदि किसी योजना विशेष के लिए आप धन जुटाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपकी कोशिशें रंग लाएंगी। कुल मिलाकर वित्तीय मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। हालांकि आपको किसी भी योजना में धन निवेश करते समय अथवा भूमि-भवन आदि का क्रय-विक्रय करते समय बहुत सावधानी बरतने की भी आवश्यकता बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कागजी कार्य समय से निपटाने की आवश्यकता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। कार्यक्षेत्र में बेहतर स्थितियां बनेंगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : दिन‌ सामान्य फलदायक रहने वाला है। कामकाज में छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन आप सप्ताह के उत्तरार्ध तक उसका समाधान खोजने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में खूब लगेगा तो वहीं घरेलू महिलाओं का मन धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों में रमेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के भी योग बनेंगे। विदेश में करियर-कारोबार बनाने की दिशा में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। सौभाग्य और शुभचिंतकों का सहयोग मिलने के कारण आप कठिन कार्यों को पूरा करेंगे।

मीन (PISCES) : दिन मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको सेहत संबंधी कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान का ख्याल रखते हुए मौसमी बीमारी से बचें। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का विशेष रूप से ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। यदि आप भूमि-भवन या वाहन आदि खरीदने की सोच रहे हैं तो इस संबंध में अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें।