आज 01 अक्टूबर 2024 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि वालों के लिए दिन अत्यंत ही शुभ और अधिक फलदायी रहने वाला है। नौकरी में कठिन चुनौतियां आपका स्वागत करेंगी तो व्यापार करने वाले जातकों को विदेशी माध्यमों से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लिए महीने का पूर्वार्ध अच्छा रहेगा और उसमें आपको अपनी शिक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है।
वृषभ (TAURUS) : करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहने की संभावना है। आपकी भागदौड़ बनी रहेगी साथ ही कार्यक्षेत्र में फूंक-फूंक कर कदम रखें। व्यर्थ के विवादों से बचने की कोशिश करें वरना आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे प्रेम पूर्वक बोलने की कोशिश करें और माहौल को हल्का बनाए रखें इससे आपको लाभ होगा। व्यवसाय के लिए आपको कुछ नए तरीकों को अपनाएं।
मिथुन (GEMINI) : आर्थिक स्थिति की बात करें तो महीने की शुरुआत में आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूत रहेगी। आपको धन प्राप्ति होती रहेगी लेकिन इस महीने खर्चों पर विशेष रूप से ध्यान दें। धन का सही तरीके से इस्तेमाल करें ताकि आर्थिक चुनौतियों में कमी रह सके। यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो विदेशी माध्यम से आपको धन लाभ हो सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा।
कर्क (CANCER) : कृषि कार्य में लोगों को मित्रों एवं परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहे स्थान पर तैनाती हो सकती है। खेलकूद प्रतियोगिता में आपका संघर्ष लाभकारी सिद्ध होगा। परिवार में कोई सुखद घटना घट सकती है। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी अभियान की कमान मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा। मजदूर वर्ग को रोजगार के साथ सम्मान भी प्राप्त होगा।
सिंह (LEO) : मनोबल को कम होने दें। अधिक सकारात्मक होने की संभावना रहेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहें। कार्य क्षेत्र में धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी। विद्यार्थी वर्ग को कोई शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है। व्यापार में किए गए परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे। अपनी महत्वाकांक्षा पर नियंत्रण रखें। सामाजिक क्रियाकलापों के प्रति रुचि बढ़ सकती है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए परिस्थितियां कुछ नकारात्मक हो सकती है।
कन्या (VIRGO) : दिन मेष राशि के लोगों के लिए स्वास्थ्य के मामले में काफी अच्छा रहेगा। इस महीने आप शारीरिक रूप से काफी स्वस्थ महसूस करेंगे। आर्थिक रूप से स्थिति आपके लिए मध्यम रहने वाली है। लेकिन, महीने के मध्य में आपको कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलाह है कि साझेदारी में कोई नया काम न करें। आज जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।
तुला (LIBRA) : आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी। सामाजिक और व्यवहारिक स्थिति में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में भी वातावरण सकारात्मक रहेगा। परिवार का सहयोग आपको मिलेगा। संतान को भी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। उनके भाग्य में वृद्धि होगी। जोखिम भरे कार्य करने से बचें। लेकिन, इस महीने आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है यह यात्राएं आपके लिए लाभप्रद रहेंगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : धार्मिक कार्य में भी भाग लेने के अच्छे अवसर मिलेंगे। साथ ही स्वास्थ्य में कोई विशेष उतार-चढ़ाव नहीं आएगा। वांछित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। व्यर्थ की यात्राओं से व्यय अधिक रहेगा। लेकिन, भावुकता से कोई कार्य न करें। वरना विवाद होने की संभावना हैं। नई आर्थिक निवेश से इस समय बचना चाहिए। वरना भविष्य में नुकसान झेलना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
धनु (SAGITTARIUS) : मांगलिक कार्यों में शामिल होने से आपको प्रसन्नता मिलेगी। व्यापारियों के मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आपको यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी पेशा वर्ग को भी शुरू किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी और वह उत्साह से भरे हुए रहेंगे। वैवाहिक संबंधों में सुख मध्यम फल देगा। अनावश्यक विवाद से बचें।
मकर (CAPRICORN) : महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए। आपके स्वभाव में आपकी वृत्ति में गुस्से की वृद्धि हो सकती है। आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है । अपनी वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना शुभ है आर्थिक दृष्टि से समय मध्यम है, जोखिमपूर्ण धन के निवेश से बचें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कुछ छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ सकती हैं जो मनोरंजन के उद्देश्य से रहेंगी और आनंद दायक रहेगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे, जिससे आपको लगातार आर्थिक लाभ मिलते रहेंगे और आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आपको एसिडिटी, पेट में दर्द, ऐंठन, जलन या लीवर में सूजन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए हल्का और सुपाच्य भोजन करना आपके लिए अत्यंत आवश्यक होगा। व्यापारियों के लिए विदेशी स्रोतों से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता का अनुभव होगा।
मीन (PISCES) : नौकरी में व्यस्तता बढ़ेगी और आपकी भागदौड़ में वृद्धि होगी, जिससे एक स्थान पर स्थिर रहकर काम करना थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत को जारी रखेंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव बना रह सकता है और घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह महीना सकारात्मक है। सावधानी से आगे बढ़ना आवश्यक है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहने की संभावना है।