आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा दिन सभी राशियों के लिए, पढ़िए भविष्यफल

आज 09 अक्टूबर 2024 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि वालों के लिए कारोबार और आर्थिक मामलों में दिन लाभ से भरा होगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होने से आपको खुशी होगी। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ने से आपको दौड़ना पड़ सकता है।

वृषभ (TAURUS) : करियर के मामले में वृष राशि के लोगों का दिन सम्‍मान से भरा होगा और आपको अचानक कहीं से बड़ी मात्रा में रुपया हाथ लगने से खुशी होगी। शुभ समाचार मिलने से खुशी होगी और आपके आनंद में वृद्धि होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के लोगों का भाग्य साथ दे रहा है और आपकी योजनाएं सफल होने से मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। रात तक कोई वाहन प्रयोग न करें। वरना आपको नुकसान हो सकता है। पत्नी पक्ष के लोगों से आपको लाभ होगा।

कर्क (CANCER) :  कर्क राशि के लोगों के लिए करियर में दिन सफलता से भरा होगा और आपके कारोबार में तरक्‍की के साथ सफलता के योग बन रहे हैं। आपको अचानक से बड़ी मात्रा में अकस्मात धन मिलने से खुशी होगी और आपकी योजनाएं सफल होने से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। आपके कोष में वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक योजनाएं सफल होने से मन काफी प्रसन्‍न रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि वालों का दिन शुभ है और आपकी योजनाएं सफल होने से मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी और आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। आपकी संतान के दायित्व की पूर्ति होगी और कारोबार में आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और आपके सभी कार्य समय से पूरे होंगे। आपके कारोबार में तरक्‍की होगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लोगों का दिन प्रसन्‍नता से भरा होगा। धन में वृद्धि होगी और विपरीत परिस्थिति पैदा होने पर आपको लाभ होगा। योजनाएं सफल होंगी और राजकीय मदद लेना भी आपके लिए आसान होगा। अचानक लाभ होने के योग हैं और आपके आपके धन में वृद्धि होने से आपको सफलता प्राप्‍त होगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। अपने निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश देने से बचें, आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही करना ठीक नहीं है।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। परिजनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पूर्व में किए गए वादे निभाने पड़ेंगे। पैतृक संपत्ति से संबंधित चल रहे विवाद यथावत रहेंगे, किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन जीवन में आगे बढ़ने में सहायक होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लेनदेन के मामले में सतर्क रहें, आंखों की पीड़ा से पीड़ित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहे तनाव खत्म होंगे, प्रेम प्रसंग में लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था होगी। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ है।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, कारोबार में नए संबंध लाभकारी होंगे। दिन की शुरुआत में कार्य बाधित होंगे, दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं, जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में थोड़ी तेजी का दौर दिखेगा। पेट से संबंधित पीड़ा से परेशान रहेंगे, सरकारी कामकाज में रूकावटें आ सकती हैं।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन शानदार रहेगा। योजना बनाना बंद करो और काम करना शुरू करो। खुद पर भरोसा करें। अपने फैसलों के बारे में क्लियर रहें। जल्दबाजी मे गलतियां करने से बचें। सेहत पर ध्यान दें। परिवार का सहयोग मिलेगा।