आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा दिन सभी राशियों के लिए, पढ़िए भविष्यफल

आज 12 अक्टूबर 2024 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहन का सहयोग मिलेगा। आज सुबह आप शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर करा दें।

वृषभ (TAURUS) : मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन और कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। आज का दिन व्यापार व निजी कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें।

मिथुन (GEMINI) : नौकरी में अफसर का सहयोग मिलेगा। आर्थिक प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। किसी गाय को हरा चारा खिला दें।

कर्क (CANCER) : कार्यक्षेत्र में बदलाव होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और उत्साहवर्धक होगी। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह (LEO) परिश्रम अधिक रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी परंतु मन परेशान हो सकता है। कुत्तों को भोजन करा दें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चना दे सकते हैं।

कन्या (VIRGO) : नौकरी में अफसर का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलकर आपको धन का लाभ अवश्य होगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी।

तुला (LIBRA) :व्यर्थ के क्रोध और वाद विवाद से बचे। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगी परंतु लाभ होगा। किसी गरीब को आता या चावल दान कर सकते हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) : क्रोध के अतिरेक से बचें। आर्थिक जोखिम न उठाएं।बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सुबह बंदरों को केले, गुड़ और चना खिला दें तो दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु (SAGITTARIUS) : सेहत के प्रति सचेत रहें। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। सुबह माता-पिता के आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर जाएं। लाभ में कमी रह सकती है।

​ मकर (CAPRICORN) : दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। सोच समझ से आप कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में लोग हैरान रहेंगे। आपको प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करना होगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने पिताजी से कोई बात थोड़ा सोच समझकर कहना होगा। विद्यार्थियों में कुछ नया करने की रुचि जाग सकती है।

कुम्भ (AQUARIUS) : आपके पारिवारिक जीवन में प्रेम और स्नेह बना रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति होने के योग बनेंगे।

मीन (PISCES) : व्यापार में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन के प्रति जुटे रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। नौकरी के लिए दिए गए साक्षात्कार एवं परीक्षा में सफलता मिलेगी। किसी लंबी यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जाने के संकेत मिल रहे हैं।