आज 22 अक्टूबर 2024 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : किसी परिवार के सदस्य के कारण ही आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। अगर आज परिवार का कोई सदस्य रूठ जाता है तो उसे मनाने की पूरी कोशिश करें। अपना आलस्य त्याग कर अपने काम में लगना होगा, तभी आप इसे पूरा करने में सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
वृषभ (TAURUS) : आज घर या व्यवसाय में कोई भी काम करें तो बहुत सावधानी से करें, क्योंकि उसके पूरा न हो पाने का खतरा रहेगा। यदि आज आपके घर में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जो आपकी परेशानी का कारण भी बन सकती है, लेकिन परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की मदद से आप इसे खत्म करने में सफल रहेंगे। बहन की शादी के लिए किसी अच्छे प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते हैं।
मिथुन (GEMINI) : सामाजिक क्षेत्रों की ओर प्रयास करेंगे, जिससे आपका जनसमर्थन बढ़ेगा और लाभ भी आपको अवश्य मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से पैसों का लेन-देन करना है तो बहुत सावधानी से करें। आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। सेहत की चिंता परेशान करेगी।
कर्क (CANCER) : जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो आज आप उसे खत्म करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आज आपको व्यापार में जोखिम उठाना पड़े तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से ही लें, अन्यथा आपका पैसा डूब सकता है। घर में साज सजावटी वस्तुओं पर कुछ पैसे खर्च करेंगे। यदि आप लंबे समय से रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो सफलता मिलेगी।
सिंह (LEO): माता-पिता से अपने मन की बात साझा करेंगे और नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों को आज आर्थिक लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार व दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा।
कन्या (VIRGO) : अगर आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या है तो इसके लिए कर्ज ले सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आपको किसी की बातों में आने से बचना होगा अन्यथा धन हानि हो सकती है। छोटा कारोबार करने वाले लोग आज उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिलने से थोड़े चिंतित रहेंगे। विदेश से कारोबार करने वालों को आज कोई बड़ी डील मिल सकती है। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है।
तुला (LIBRA) : आज दिन अच्छा रहेगा। आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, तभी वे सफलता हासिल कर पाएंगे। कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी और सरकारी अधिकारियों से शुभ समाचार भी मिल सकता है। धन लाभ होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : स्वास्थ्य का ध्यान रखें, क्योंकि कुछ मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। दूसरों की मदद करने के लिए अपने कुछ काम स्थगित कर सकते हैं, जिनकी वजह से पूरा दिन व्यस्त रहेगा। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : स्वास्थ्य का ध्यान रखें।एक आध्यात्मिक व्यक्ति आपके लिए आशीर्वाद लेकर आएगा और मन की शांति प्रदान करेगा। आर्थिक दृष्टि से आज आप काफी मजबूत दिखाई देंगे, ग्रह नक्षत्रों की स्थिति से आज आपके लिए धन कमाने के कई अवसर उत्पन्न होंगे। रोजगार मे तरक्की होगी।
मकर (CAPRICORN) : अपनी किस्मत पर निर्भर न रहकर अपनी सेहत में सुधार लाने का प्रयास करें, क्योंकि भाग्य अक्सर सुस्त रहता है। आज आपको यह अनुभव हो सकता है कि निवेश करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है, क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज जो भी काम करेंगे, बिना यह सोचे करेंगे कि वह पूरा होगा या नहीं, लेकिन आपको नकारात्मक ऊर्जा को मन में आने से रोकना होगा और हर काम सावधानी से करना होगा। शत्रुओं के कारण थोड़े परेशान रहेंगे, लेकिन शाम होते-होते आपके शत्रु आपस में ही लड़कर नष्ट हो जाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति से कोई लेन-देन करना है तो बहुत सावधानी से करें।
मीन (PISCES) : आज आपको कई समस्याओं और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आप चिड़चिड़ापन और बेचैनी का अनुभव करेंगे। किसी करीबी मित्र की सहायता से आज कुछ व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। यह धन आपकी कई समस्याओं का समाधान कर सकता है। घरेलू कार्य थकाऊ हो सकते हैं और इस कारण मानसिक तनाव का कारण बन सकते हैं।