आज 19 दिसंबर 2024 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आज नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस में कुछ नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आज के दिन आपको निवेश किए गए धन का लाभ मिल सकता है। फैमिली लाइफ में आज आपको जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता परेशानी हो सकती है। लेकिन माता की ओर से आपको सुख और लाभ मिलने का योग बना रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आज आप माता पिता से सहयोग पाएंगे जिससे किसी पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। आज आप अपने परिवार के लिए कुछ जरूरी सामान खरीदने पर भी धन खर्च करेंगे। आज शाम के समय आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। बच्चों के साथ भी आपको आज आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कारोबार व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा। साझेदारी के काम में आपको आज सफलता मिलेगी, साझेदारों से भी आज आप सहयोग पा सकेंगे। आज आपको ससुराल पक्ष से भी सम्मान और लाभ प्राप्त होगा। यदि आपने किसी से कर्ज लिया है तो उसे चुकाने में सफल रहेंगे।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। आपके हाथों आज कोई शुभ काम हो सकता है। आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास आज सफल होगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।
सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए खर्चीला रहेगा। आपको आज सेहत और यात्रा पर धन खर्च करना पड़ सकता है। कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे। वैसे आपका पारिवारिक जीवन आज सामान्य रहेगा, भाई-बहनों से कोई विवाद है तो वह आज समाप्त हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को आज टीम वर्क से काम करने का फायदा मिलेगा।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपकी रुचि कला और संगीत में रहेगी। आपको आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आप कोई संपत्ति खरीदने का प्रयास कर रहे हैं तो इसमें आपको आज सफलता मिल सकती है। माता और मातृपक्ष से आपको आज स्नेह और सहयोग मिलेगा। कारोबार व्यापार में आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन आपको कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में आपको आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा तो घर पर आप भाइयों से सहयोग पाएंगे। छात्रों को शिक्षा में बाधा आने की आशंका है, पढ़ाई पर ध्यान दें। सफलता जरूर मिलेगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज भाग्य विभिन्न क्षेत्रों में लाभ दिलाएगा। कार्यस्थल और परिवार में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। व्यावसायिक मामलों में आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आप घर और कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियां को पूरा कर पाने में सफल होंगे।
धनु (SAGITTARIUS) : आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। दूर रहने वाले संबंधियों की ओर से आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके घर पर आज किसी मित्र या परिचित का आगमन हो सकता है जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। खुशखबरी मिलेगी।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आज आपको भरपूर प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज खुशी और अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों के करियर और शिक्षा के ऊपर आपको आज धन खर्च करना पड़ सकता है। किसी को पैसा उधार दे रहे हैं तो आज कागजी लिखा पढ़ी के बाद ही दें नहीं तो आपका दिया धन फंस सकता है।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज के दिन सरकारी क्षेत्र के आपके काम बनेंगे। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आज आपको घर और बाहर दोनों जगह अपनी वाणी कुशलता का लाभ मिलेगा। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी डील मिलेगी। आज आप शुभ कार्यों पर भी कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे आपको मानसिक संतु्ष्टि मिलेगी और प्रसिद्धि भी पाएंगे।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार व दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन-लाभ के साथ ख़र्च भी बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें। सेहत का खास ख्याल रखना होगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होने वाला है।