आज 24 दिसंबर 2024 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को आज ऑफिस में नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं, जिससे आपके शत्रु नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके ज्यादातर कार्य आज पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कुछ धन खर्च करेंगे।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। नए विचारों को प्रस्तावित करने और सहयोगी प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए आज का दिन अच्छा है। घर या बाहर किसी से भी वाद-विवाद करने से बचें अन्यथा मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं और आपके कई कार्य अटक भी सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं, जिसकी वजह से भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। थकान भरा दिन रहेगा।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, इससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और मकान व वाहन खरीदने की आपकी इच्छा पूरी होगी। पारिवारिक बिजनस में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी और अच्छा मुनाफा भी होगा। नौकरी करने वालों का करियर मजबूत होगा।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। माता पिता के साथ तीर्थयात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। बिजनस में किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। लव लाइफ वालों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। अगर आप कोई संपत्ति खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं तो आज ऐसा करने का अच्छा समय रहेगा।
सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको करीबियों और दूसरों की भावनाओं को पहचानना होगा क्योंकि मित्र भी आपको शत्रु प्रतीत होंगे। बिजनस में अगर आप कोई डील फाइनल करने जा रहे हैं तो किसी के बहकावे में ना आएं, अगर आप ऐसा करते हैं तो भविष्य में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आपका संपत्ति संबंधी कोई विवाद है तो वह किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से सुलझ जाएगा।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा, जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। लव लाइफ वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपको किसी महिला सहकर्मी या महिला अधिकारी से लाभ हो सकता है। अगर आपने किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करने का सोचा है तो आज आपको सफलता जरूर मिलेगी।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर में आज किसी शुभ कार्य को लेकर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही नए काम में सफलता मिलेगी। मकान खरीदना या किसी अच्छी जगह निवेश करना चाहते हैं तो आज बजरंग बली की कृपा से आपकी इच्छा पूरी होगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा, तभी वे परीक्षा में सफलता हासिल कर पाएंगे। आज आपको विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से सूचना मिल सकती है। नौकरी करने वालों के सुझावों को आज अधिकारियों द्वारा सुना जाएगा और कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों से सभी को प्रभावित भी करेंगे।
धनु (SAGITTARIUS) : अगर पिछले कुछ समय से कारोबार में कुछ परेशानियां चल रही थी तो आज आप उनका समाधान खोजने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ आज न्यू ईयर पर बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उनके इच्छित क्षेत्र में उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में विवाह संबंधी चर्चा हो सकती है। रोजगार के क्षेत्र में सफलता न मिलने से निराशा हो सकती है। आज किसी से धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यवसाय में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी से आज कर्ज लेने का विचार कर रहे हैं तो उसे चुकाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है, इसलिए इसे कुछ समय के लिए टाल दें। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ नया करने का मौका मिलेगा। वाणी पर संयम रखें।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा और आय देखकर ही खर्च करना होगा अन्यथा कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। अगर आप आज बचत योजनाओं में निवेश करेंगे, तभी आप कुछ बचत कर पाएंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।