आज 26 दिसंबर 2024 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने पारिवारिक जीवन और काम में जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी, उनका सहयोग और सानिध्य आज आपको लाभ दिलाएगा। साझेदारी के कारोबार और काम में आज आप सफलता पाएंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान बढेगा।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। विरोधियों से आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। माता-पिता के सहयोग से किए गए कार्यों में आज आपको शुभ परिणाम मिलेंगे।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज का दिन कारोबार व्यापार के मामले में नई चुनौती लेकर आएगा। आपको धैर्य और शांति से स्थिति को अपने पक्ष में बनना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। कठिन परिश्रम जारी रखें।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप कोई संपत्ति खरीदने में लगे हैं तो सफल हो सकते हैं। आज आप अपनी संतान के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे,बच्चों की प्रगति देखकर मन प्रसन्न रहेगा। आज शाम के समय आप किसी यात्रा जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद और मनोरंजक रहेगा। आज नये लोगों से जुड़ाव होगा।
सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आज आपको व्यवसाय में आय के नए स्रोत मिलेंगे। लेकिन आज आपको अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी। पिताजी सेहत का आप ध्यान रखे। यदि कोई व्यापार साझेदारी में कर रहे हैं तो उसमें आपको लाभ मिलेगा। आपको आज जोखिम वाले काम और अतिउत्साह से बचना होगा।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आप कार्यक्षेत्र में अपने प्रयास में सफलता पाएंगे। आप अपने व्यवसाय में प्रगति करेंगे। जो लोग होटल और खानपान संबंधी वस्तुओं का काम करते हैं आज उनके काम में तेजी रहेगी। आप आज परिवार के साथ यात्रा का प्लान कर सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। वातावरण खुशनुमा रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है, जिससे परिवार की खुशियां बढ़ेंगी। अगर आपके व्यापार में लंबे समय से लेन-देन की समस्या चल रही थी तो आज आप उस समस्या का समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन उलझन भरा रह सकता है। आज आप अपनी संतान को सामाजिक कार्य करते देखकर प्रसन्न होंगे। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से रिश्ते बनेंगे।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा।अगर आपने पार्टनरशिप में कोई कारोबार किया है तो आज का दिन इसके लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में आपको आज कमाई का बेहतर मौका मिलेगा, दिन का दूसरा भाग आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी कार्य करेंगे, उससे आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आपको पारिवारिक और आर्थिक मामलों में किए गए कार्यों में पूरी सफलता मिलेगी। विवाह योग्य लोगों की बात आज पक्की हो सकती है। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और प्रसन्नता पाएंगे। परिवार व दोस्तों से सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन बहुत अच्छा रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और नौकरी या व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे। मानसिक शांति के साथ किसी शुभ यात्रा के योग बन सकते हैं। यह दिन आपके जीवन में तरक्की और संतोष लाने वाला रहेगा।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आर्थिक स्थिरता और सफलता का संकेत देने वाला है। मेहनत का फल मिलेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और नए प्रोजेक्ट्स में सफलता हासिल करेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे खुशी का अनुभव होगा।