आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा दिन सभी राशियों के लिए, पढ़िए भविष्यफल

आज 03 जनवरी 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आपका भाग्‍य साथ देगा और आपकी लगातार प्रगति होगी। आपके लिए कारोबार में लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। रात में कोई खास डील फाइनल हो जाएगी और आपके लिए बिजनस में शानदार मुनाफा होगा। 

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम की वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोर्थ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। करियर में लाभ के योग हैं और आपका कोई बड़ा कार्य पूर्ण होने से आपका मन खुश रहेगा। जो काम आपको सबसे प्रिय है वही करने को मिलेगा। आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी और आपकी तरक्‍की होगी। सीनियर से सहयोग पाने का प्रयास करें तो आपको लाभ और सफलता प्राप्‍त होगी।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उस का फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात में कहीं आयोजन में जाने के अवसर आपको प्राप्‍त हो सकते हैं। आपकी योजनाएं सफल होंगी।

सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी योजनाएं सफल होंगी और कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी। धर्म आध्यात्म के मामले में आपका मन प्रसन्‍न होगा और आपको पढ़ाई-लिखाई में समय निकालने से प्रसन्‍नता होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं और उसमें आपको समस्‍या हो सकती है।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। करियर में लाभ होगा और आपको सफलता प्राप्‍त होगी। आपसी वार्ता और व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आएं इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। स्थिति में और भी सुधार होगा।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में सफलता के अच्छे संकेत हैं।भाग्य का साथ मिलेगा। सफलता प्राप्‍त होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं और नए प्रॉजेक्‍ट भी आपके सभी समय से पूरे हो जाएंगे। आपके नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। लाभ होगा और दिन आर्थिक मामलों में लाभ से भरा होगा। आपको दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अतः कार्यशील रहें। परिवार में सुख शान्ति और स्थिरता का आनन्द उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। आपका दिन काफी क्रिएटिव रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। लाभ होगा और आपका दिन सावधानी में बीतेगा। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नये कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है। आपका रुका धन मिल सकता है और आपके लिए तरक्‍की की राहें आसान होंगी।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा और आपको राहत होगी। रोजमर्रा के घरेलू काम को निपटाने का सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखे। वाणी पर संयम रखें।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। सकारात्मक विचारों के चलते मन प्रसन्न रहेगा। किसी कारणवश आपका कोई जरूर कार्य अटक सकता है। दिन मिलजुला रहेगा। सिर दर्द की समस्या रह सकती है। वैवाहिक और प्रेम जीवन अच्छा बीतेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्य स्थल पर वर्क लोड रहेगा। निजी जीवन को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनीयों में कार्यरत लोगों को कोई अच्छा ऑफर प्राप्त हो सकता है।‌ राजनीति में वरिष्ठ पदस्थ लोग आपके नेतृत्व पर भरोसा जताएंगे और आपको राजनीति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।