आज 14 जनवरी 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिसमें आप डील बिल्कुल ना दें। आप किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको अपने गृहस्थ जीवन पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। यदि आपको किसी बात को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। परिवार के सदस्य से पारिवारिक लड़ाई-झगड़ों को लेकर आपका मन परेशान रहेगा, जिसका असर आपके कामों पर भी पड़ेगा। आपको अपनी इनकम के साथ-साथ खर्चों पर भी कंट्रोल करने की आवश्यकता है।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। आप व्यस्त रहने के कारण भी परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी काम के समय से पूरा न होने से निराशा हाथ लगेगी। बिजनेस में यदि कामों में कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे। नौकरी बदलने के प्रयास आपको अच्छी सफलता देंगे।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आर्थिक मामलों में आपके प्रयास बेहतर रहेंगे। आप अपनी शौक की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी होगी। आपको अपने किसी परिवार के सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको किसी दूर रहने पर परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई नुकसान होने की संभावना है, इसलिए आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचारकर करें। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी को लेकर आप कुछ भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी आय बढ़ने से खुशी होंगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपको किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। कला के क्षेत्र में आपकी काफी रुचि रहेगी। परिवार में खुशियां आएंगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन ठीक रहेगा। दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कामों में अपने सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील देने से बचना होगा। कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा लेने की आवश्यकता होगी। आपको सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेगी जिस वजह से आप परेशान रहेंगे।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग अपने टारगेट को पूरा करने की कोशिश करेंगे। नौकरी में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पिताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। वाहनों के प्रयोग से आप सावधान रहें। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपनी संतान की फरमाइश पर शौक की चीजों की खरीदारी करेंगे। आपको कामों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना परिवार में खुशियां आएंगी। सुखद समाचार मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपके लिए आज शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना बेहतर रहेगा। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी फाइनल हो सकता है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप दान-पुण्य के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।