आज 24 जनवरी 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय में आपको फायदा होगा। पूजा-पाठ में आपकी रुचि बढ़ेगी। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक और धार्मिक कामों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सेहत आपकी बिगड़ सकती है, सेहत पर ध्यान दें और बाहर का खाना खाने से बचें और फालतू खर्च न करें। विवादों से दूर रहें।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। करियर में आपको सम्मान के साथ-साथ पैसा भी मिलेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपके लिए पैसा कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। मन धार्मिक कार्य में लगेगा। पुण्य के काम करने से आपको लाभ होगा और मन को शांति मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पैसों के मामले में आपको परेशानी हो सकती है। कोई फैसला न ले पाने की वजह से आपके कामों में रुकावट आ सकती है और नुकसान हो सकता है। परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपकी किस्मत आपका साथ देगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आपके अच्छे स्वभाव से किसी बड़े अधिकारी को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब होंगे। आंखों से जुड़ी परेशानियों में कमी आएगी। फैसले लेने में आपको फायदा होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। दिन व्यापार में सफलता से भरा होगा। व्यापार में कुछ बदलाव करने से आपको लाभ होगा। परिवार वालों से आपको मदद और सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। यात्रा का योग बन रहा है। विवाह के प्रस्ताव आएंगे।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपके अधिकार बढ़ेंगे, लेकिन साथ ही आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। आपको सम्मान मिलेगा। बुजुर्गों की सेवा करने से आपको लाभ होगा। आपको फायदा होगा। सेहत का ध्यान रखें। परिवार में खुशियां आएंगी। कोई सुखद समाचार मिलेगा।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता मिल सकती है। किसी मामले में नुकसान हो सकता है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। किसी वजह से आपका मन दुखी हो सकता है। आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको धन के मामले में कोई फैसला लेने से पहले सावधान रहना चाहिए। वरना आपको भारी नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन लाभ और सम्मान से भरा होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकार बढ़ेंगे। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। बच्चों की तरक्की देखकर आप खुश होंगे। नौकरी में तरक्की का सुख मिलेगा और आपके जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। धन-सम्मान भी मिलेगा। यात्रा का प्लान बनेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा।बुद्धि, विवेक और ज्ञान में वृद्धि होगी। रुके हुए पैसे मिलने से काम पूरे हो सकते हैं। जिस पर आप भरोसा करते हैं, वो आपसे विश्वासघात कर सकता है। इसलिए सावधान रहें और किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। आपका दिन लाभ और तरक्की से भरा होगा। आपकी सभी योजनाएं सफल होने के योग हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में मनचाहा मुनाफा होने से आपका मन खुश रहेगा। आपके हाथ में अच्छा पैसा आने से आपको खुशी होगी। शुभ कामों में खर्चा होगा और आपकी कीर्ति बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। सुखद समाचार मिलेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। धैर्य रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में नुकसान हो सकता है। शेयर बाजार में निवेश न करें, वरना नुकसान हो सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अगर नए कामों में पैसा लगाना पड़े तो लगाएं, आपको फायदा होगा। बच्चों की नौकरी और शादी जैसे शुभ कामों के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। सुखद समाचार मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन खर्च बढ़ेगा।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको धन लाभ होगा और व्यापार में सफलता मिलेगी। आपके लिए तरक्की के योग बने हैं और मान सम्मान में वृद्धि होगी।