आज 26 जनवरी 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन आर्थिक रूप से शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी योजनाएं समय पर पूरी होंगी और आपको कारोबार में लाभ होगा। जमीन के सौदे में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। इससे आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा। आपके जीवन में तरक्की के योग बने हैं और कारोबार से जुड़ी आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। यह समय रिस्क लेने के लिए अनुकूल है।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आपको दूरदर्शिता से लाभ होगा और आपको अपने कामकाज में तरक्की हासिल होगी। आपके अनुभव को लोग पहचानने लगे हैं। किसी प्रतिस्पर्धी कंपनी से आपको नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। यह प्रस्ताव बेहतर अवसर प्रदान कर सकता है। आपकी तरक्की होगी और दिन लाभदायक रहेगा।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दिन करियर में लाभ और सफलता लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र का माहौल बेहतर होगा। अगर आप किसी निवेश से जु़ड़ी योजना में निवेश करना चाहते हैं तो आपको धन के मामले में लाभ होगा। वरना अभी इसे सुरक्षित रखें। दिन लाभ और तरक्की वाला है। कोई भी काम बिना सोचे समझे न करें।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। दिन आर्थिक मामलों में मिलाजुला रहेगा। करियर में लाभ और तरक्की के योग हैं। अगर आप किसी करियर संबंधी प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओं पर ध्यान दें। फायदे और नुकसान के बारे में अच्छी तरह सोचें। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे और भाग्य का साथ मिलेगा।
सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके धन में वृद्धि होगी आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आपके पास जो कौशल हैं, वो सफलता के लिए काफी हैं। फायदा अपने समय पर होगा और आपको कारोबार के साथ ही सम्मान में वृद्धि के योग हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपने रोजमर्रा के जीवन में बदलाव की जरूरत महसूस हो सकती है। अगर समय की कमी है तो अधूरे काम पूरे करें। अपनी योजनाओं में बदलाव न करें। आपका दिन सम्मान और लाभ से भरा होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन करियर के मामले में अच्छा रहेगा। आपका दिन आराम से बीतेगा। परिवार में किसी सदस्य की समस्या खत्म होगी। कार्यस्थल पर थोड़ा और निवेश करने से स्थिति बेहतर हो सकती है। आपको अच्छा लाभ हो सकता है। आपके काम बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे। आपको कारोबार में मनचाहा लाभ और आपके लिए कहीं से तरक्की की कोई सूचना मिल सकती है।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपके पुराने फैसले फायदेमंद साबित हो सकते हैं। धन प्राप्ति के योग हैं और आपके लिए कहीं से कोई शुभ समाचार आ सकते हैं। करियर में तरक्की के योग हैं और कही से कोई काम की जानकारी आपको मिल सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। दिन लाभ और सम्मान वाला रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। घर में मेहमानों के स्वागत की तैयारी होगी। कार्यक्रम पर होने वाले खर्च की भी चर्चा हो सकती है। कहीं से कोई काम की सूचना आपको मिल सकती है।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन करियर के मामले में सामान्य रहेगा। काम में आपको राहत मिलेगी। व्यापार में सफलता मिलेगी और दिन सामान्य बीतेगा। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में कहीं से कोई शुभ समाचार आ सकता है। तरक्की के योग हैं। परिवार में सुखद समाचार मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में लाभ और तरक्की मिलेगी। लाभ के योग बन रहे हैं। किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। अपने काम पर ध्यान दें तो लाभ होगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और कारोबार में तरक्की के योग हैं। आपके लिए करियर में कोई शुभ सूचना मिल सकती है। लाभ के योग बन रहे हैं।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन करियर के मामले में लाभदायक रहेगा। वाणी पर संयम रखें। मन प्रसन्न रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छी होगी। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। रोजगार मे तरक्की मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।