आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा दिन सभी राशियों के लिए, पढ़िए भविष्यफल

आज 02 फरवरी 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। शारीरिक दुर्बलता रहेगी, किसी सामान के गुम हो जाने से चिंतित रहेंगे। अध्ययन के लिए यात्रा करना पड़ सकती है। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा, दोस्तों और परिजनों के सहयोग से किसी नए कार्य की शुरुआत होगी।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों के साथ होगी, किसी व्यक्ति विशेष से मिलने के लिए आतुर रहेंगे। दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने आकर्षक व्यक्तित्व से सभी का दिल जीत लेंगे, दूसरों की बातों को गंभीरता से सुना करें, मजाक मस्ती में किसी का नुकसान कर बैठेंगे। वाहन मशीनरी से सावधान रहें। खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।
जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे, दोस्तों के साथ किसी नए व्यापार की शुरुआत करने का मन होगा। सामाजिक आयोजनों में आपकी अहम भूमिका रहेगी, दूसरों की उन्नति देख स्वयं को बदलने की कोशिश करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। क्रोधी प्रवृत्ति के कारण तनाव बना रहेगा, अध्ययन में रूचि की कमी रहेगी, व्यवसाय में मन न लगने से स्वभाव में उग्रता रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। तरक्की के मार्ग खुलेंगे। सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, भवन भूमि निवेश के योग बन रहे हैं जो शुभ और लाभप्रद रहेंगे। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको हर कार्य में किस्‍मत का साथ मिलेगा। आप बहुत जल्द दूसरों पर भरोसा कर लेते हैं। अपने इस व्यवहार को बदलें, सोच समझकर निर्णय लेने और पिता के मार्गदर्शन से रूके कार्य पूरे होंगे। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में आपके किए कार्यों की प्रशंसा होगी, जीवनसाथी का साथ आगे बढ़ाने में लाभकारी रहेगा। संतान के किए किसी प्रकरण से परेशानी आ सकती है। मेहनत का फल मिलेगा। सफलता मिलेगी। धैर्य रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा।परिवार में खुशियां आएंगी। आपको लाभ होगा। वाहन मशीनरी घर की साज-सज्जा पर धन खर्च होगा। दोस्तों के व्यवहार से दुखी होंगे। मन चिंताओं से घिरा रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। सुखद समाचार मिलने से खुशी मिलेगी। धन तिगुना बढ़ेगा। रोजगार मे तरक्की होगी।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा।
परिवार में खुशियां आएंगी। समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। आर्थिक समृद्धि बनी रहेगी, मानसिक शांति का आभास होगा। धार्मिक रूचि बढ़ेगी, संतान के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन सुख संभव है।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी कार्य ना करें, बिना सोचे समझें किए निवेश से नुकसान संभव है। परिवार में सभी को समान महत्व दें, आपके द्वारा व्यवहार के कारण लोग आपसे नाखुश रहेंगे। स्वास्थ्य यथावत बना रहेगा। परिवार व दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। भवन भूमि से संबंधित कार्य पूरे होंगे। आर्थिक लाभ होगा, यात्रा संभव है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ा कोई काम है तो आपको इसमें सफलता मिलेगी। शिक्षा और प्रतियोगिता में भी सफलता मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण काम जो आपका काफी समय से अटका हुआ था वह आपका पूरा हो सकता है।