आज 03 फरवरी 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। नौकरी में लाभ मिलेगा।आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा और जो लोग प्रॉपर्टी में इनवेस्टमेंट का काम करते हैं, वह आज किसी दूसरे से अपना अनुभव शेयर करेंगे। आपको अपनी कुछ पुरानी यादों को ताजा करने का मौका मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। अन्य कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको स्वास्थ्य में संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपने अपने बिजनेस में जितने धन की उम्मीद की थी, आपको उससे अधिक मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी योजनाएं पहले से बेहतर रहेंगी। परिवार में खुशियां आएंगी।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपने अपने बढ़ते खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, तो वह भी बेहतर रहेंगे। आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपके खर्च बढ़ने से समस्याएं बढ़ेंगी। वाणी पर संयम रखें।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।
सामाजिक आयोजनों में आपकी अहम भूमिका रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में यदि आपने बदलाव करने का सोचा था, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। लोगों से पहचान मिलेगी। सफलता मिलेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। तरक्की के मार्ग खुलेंगे। सफलता मिलेगी। आपका मन उत्साहित रहेगा और आपका आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। आपको किसी लक्ष्य को पकड़कर चलने की आवश्यकता है। आप किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। परिवार के साथ आप खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। विद्यार्थियों को अपने आलस्य को छोड़कर मन अपनी पढ़ाई में लगाना होगा, तभी वह पूरा हो सकती है। माता-पिता की कोई सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आप अपनी नौकरी में यदि कामों को लेकर परेशान थे, तो आप कोई बदलाव कर सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखें। आप दूसरों की बातों में ना आए। आपको कोई निर्णय प्रॉपर्टी से संबंधित लेना होगा। विद्यार्थी को सफलता मिलेगी। मेहनत जारी रखें। आपको किसी लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचना होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में आपके किए कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके मित्र भी कामों में आपकी पूरी मदद करेंगे, लेकिन घर में कुछ बातों को लेकर आपकी टेंशन बढ़ेंगी। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। विवाह के प्रस्ताव आएंगे।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा।आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। प्रॉपर्टी संबंधित कोई डील फाइनल होते-होते रह सकती है। आप कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे। आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। वाणी पर संयम रखें। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा।
परिवार में खुशियां आएंगी। आपकी इनकम बढ़ने से खुशी होगी, लेकिन आपके खर्च भी बहुत बढ़ेंगे। आपके कामों में यदि कुछ उतार-चढ़ाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपके मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन पूरा होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। परिवार व दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करना होगा। सफलता जरूर मिलेगी।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपके विवाह में आ रही समस्या भी दूर होगी। करियर में लाभ मिलेगा। रोजगार मे तरक्की के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा।