आज 05 फरवरी 2025 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। लोगों का दिन कुछ बदलावों से भरा होगा। हालांकि इन बदलावों से आपको कोई नुकसान नहीं होगा। आपको अपने सम्मान का ध्यान रखना होगा। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपको परेशानी हो। कोई भी कदम काफी सोच-समझकर उठाएं। किसी भी विवाद से दूर रहें। धैर्य और संयम से काम लें।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। करियर में लाभ और भाग्य में वृद्धि होगी। इससे आपको खुशी मिलेगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। पैसों से जुड़ा कोई भी काम सोच-समझकर करें। मन प्रसन्न रहेगा। आपका सम्मान बढ़ेगा और इस शुभ दिन का पूरा आनंद लें।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दिन के पहले भाग में छोटे-मोटे लाभ हो सकते हैं। नौकरी या व्यवसाय से जुड़े कई मुद्दों को हल कर पाएंगे। दोस्तों और परिवार के साथ आनंद में दिन बीतेगा। इससे आपको लाभ होगा। सहयोग की भावना बनाए रखें तो आपका मन काफी प्रसन्नता से भरा रहेगा।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।
भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। जिस काम में आपकी मेहनत लगेगी, उसमें भाग्य का साथ भी मिलेगा। वह काम अच्छे से पूरा होगा। अधूरे काम भी पूरे हो जाएंगे। परिवार में खुशियां आएंगी।
सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में सम्मान मिलेगा। धन में वृद्धि होगी और व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। इस सफलता का आनंद आप परिवार के साथ में लेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। कीमती समय बर्बाद न करें। कामकाज की स्थिति अनुकूल हो रही है। आपके धन में वृद्धि होगी। इस अवसर का लाभ उठाएं और आगे बढ़ें। आपके लिए तरक्की के योग बने हैं और कारोबार में भाग्य आपका साथ देगा।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। करियर में नई योजनाओं पर अमल हो सकता है। तनाव से दूर रहें। किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। स्वतंत्रता और आत्मविश्वास से काम करें तो हर कार्य सफल होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी और आपके लिए दिन भर धन लाभ के अवसर मिलेंगे। नई योजनाओं पर काम करें। परिवार में खुशियां आएंगी। नौकरी या व्यापार में कुछ नयापन लाने से आपको फायदा होगा। आपके काम में लाभ मिलेगा। मेहनत से आपको लाभ होगा। नए विचारों को अपनाएंगे तो आपको सफलता मिलेगी।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा।आज आपको काफी समय बाद कोई अच्छी खबर मिलेगी। कोई जरूरी काम पूरा होने से लाभ होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आगे का समय अच्छा बीतेगा। आपके लिए एक अच्छा संयोग यह है कि कहीं से आपका रुका हुआ धन भी शाम तक मिल सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा।
दिन उलझनों से भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। कोई भी फैसला सोच-समझकर करें। धैर्य बनाए रखें। आपके लिए कारोबार में तरक्की के योग बने हैं और आपको सफलता प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। कठिन परिश्रम जारी रखें। वाणी पर संयम रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। करियर के मामले में लाभ होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कुछ नए निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धन में मनचाही वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। फालतू खर्च से बचें। कहीं से कोई शुभ समाचार मिलने से आर्थिक लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और अपने कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। जो युवा रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। कारोबार-बिजनस में अच्छी तरक्की होगी और धन लाभ के अच्छे संयोग भी बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।