आज 16 मार्च 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा और आपके रुके कार्य पूरे होंगे। सतर्क रहें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। शारीरिक कष्ट संभव है। अपने कार्य को पूरा करने के लिए दूसरों से अपेक्षा न करें। परिवार में खुशियां आएंगी। मन थोड़ा चिंतित रहेगा। वाणी पर संयम रखें। सुखद समाचार मिलेगा।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। करियर के मामले में लाभ होगा। भवन भूमि के मामलों में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा में सावधानी रखें। नुकसान संभव है। कारोबार में बाधा दूर होकर धन प्राप्ति सुगम होगी। भाइयों से रिश्ते मजबूत होंगे।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। करियर के मामले में लाभ होगा। निजी जीवन में भागदौड़ अधिक होगी। संतान की चिंता और तनाव सताएंगे। व्यावसायिक लाभ मिलेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे अभी टालें, अचानक धनार्जन होगा। धन लाभ से तरक्की बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपको हर कार्य में भाग्य का साथ मिलेगा। दिन की शुरुआत भक्तिभाव से प्रारंभ होगी। घर-परिवार में किसी आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। अनाज तिलहन में निवेश से लाभ होगा।
सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपके लिए तरक्की के योग बने हैं। किसी अपने की गलती से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी, कई कार्य प्रभावित होंगे। आपसी विवाद आदि से क्लेश संभव है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में लगे रहेंगे। बीती बातों को भूलकर नई शुरुआत करें। मकान बदलने के योग बन रहे हैं, आर्थिक मामले यथावत रहेंगे। व्यवसाय में मंदी रहेगी। वाणी पर संयम रखें। धैर्य रखें।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन सफलता से भरा होगा। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग सफल और लाभकारी रहेगा। जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। खान-पान पर ध्यान दें। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को दाखिल न होने दें, मुसीबत आ जाएगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये वाहन के खरीदने के योग बन रहे हैं। धैर्य रखें। परिवार का साथ मिलेगा और रोजगार मे लाभ मिलेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की रूपरेखा बनेगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा जो आनंदमय रहेगा। नए संपर्कों का आज लाभ मिल सकता है, निवेश का सही समय है। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। सम्मान मिलेगा। जिस किसी भी कार्य की जिम्मेदारी है, विशेष रूप से आजीविका से जुड़ी, समझ कर करें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नयी योजनाएं बनेंगी। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कारोबार में नई तकनीक का लाभ मिलेगा। रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। युवाओं को लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। कठिन परिश्रम का सुखद फल मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने काम को नजरअंदाज न करें। किसी की निंदा करने से बचें। कारोबार में विवेक का प्रयोग लाभ का प्रतिशत बढ़ाएगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। आर्थिकी मजबूत होगी। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।