आज 05 अप्रैल 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन शुभ है और भाग्य आपका साथ दे रहा है। आपकी धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी और कारोबार में मनचाहा लाभ होने से आपको खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं और आपके साथी इससे घबरा सकते हैं। आप परोपकार के कार्यों में व्यस्त रहेंगे और अच्छे व्यवहार से आपको लाभ होगा।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। दिन सफलता से भरा होगा और आप परिवार के लोगों के साथ अपनी किसी बड़ी सफलता का जश्न मनाएंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और अचानक से कोई रुका कार्य पूर्ण होने से आपको खुशी होगी। दोपहर तक आपको शुभ समाचार मिल सकता है और आपके धन में वृद्धि के योग हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दिन शुभ है और कोई मूल्यवान वस्तु या संपत्ति मिल सकती है। आप अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे, फिजूलखर्ची से बचें और अपने काम पर फोकस करें। शाम से रात तक गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें और हर प्रकार की बात से बेफिक्र होकर अपने काम पर फोकस करें। आपको हर प्रकार की सफलता प्राप्त हो सकती है।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। दिन बहुत अच्छा है और आपके लिए अचानक से धन लाभ के योग बनने से आपको खुशी होगा। आपको कहीं से अचानक से रुका पैसा आने से खुशी होगी और आप इस धन का सही उपयोग अपने कार्य के लिए कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपकी व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। आपका मान सम्मान बढे़गा।
सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त होगी और कारोबार में मान सम्मान मिलने से आपको काफी खुशी होगी। संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे और किसी प्रतियोगिता में आपको सफलता प्राप्त होगी। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और धन संबंधी मामलों में आपको लाभ होगा।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। दिन शुभ है। दिन सफलता से भरा होगा। दिन लाभ से भरा होगा और आपको अपने कार्य में तेजी लाने से खुशी का अनुभव होगा। अपने कार्यों में तेजी लाने से लाभ होगा और परिवार के साथ ही रिश्तेदारों से सुख मिलेगा। आप रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे और विपरीत परिस्थिति आने पर गुस्से पर काबू रखें।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलने की संभावना है और आपके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। आपकी बोलने की क्षमता का आपको लाभ होगा और आपको हर कार्य में सम्मान की प्राप्ति होगी। अधिक भागदौड़ आपकी सेहत को प्रभावित कर सकती है। सावधान रहें।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा।लाभ होगा और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी और अचानक से कहीं से रुका पैसा आने से आपको खुशी होगी। यश में वृद्धि होगी। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और प्रियजनों से मुलाकात होगी। वाणी पर नियंत्रण करें और अपने काम पर फोकस करें। आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा।प्रतियोगिता की परीक्षा में सफलता मिलेगी। लाभ होगा और आपका कुछ पैसा घर के जरूरी सामान पर खर्च होगा। सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी और आपके धन में वृद्धि होने से काफी खुशी होगी। किसी कर्मचारी या रिश्तेदार के कारण तनाव बढ़ सकता है। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, वरना आपका धन फंस सकता है।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा और आपकी धन से जुड़ी सभी योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी और आपको कई प्रकार के बदलाव एक साथ करने पड़ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी और आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। आप धार्मिक स्थानों पर जाने के बारे में सोच सकते हैं।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। धन लाभ होगा। दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है और आपको अचानक से काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आपका खर्च भी बढ़ सकता है और आपको धन संपत्ति के मामले में लाभ होगा। खर्च काफी सोचकर करें, वरना आपको नुकसान हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और आपको धन सम्मान के मामले में लाभ होगा। आप किसी काम से यात्रा कर सकते हैं और आपके लिए बिजनस में तरक्की के योग बन रहे हैं। आपको खुशी होगी। किसी न किसी काम में पूरे दिन व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण थकान और कमजोरी की समस्या रहेगी।