आज 10 अप्रैल 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन करियर के लिहाज से अच्छा है और आपको करियर व कारोबार में तरक्की मिलने की संभावना है। आपके लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अचानक से कुछ लाभ भी हो सकते हैं। आपके लिए तरक्की के योग है। आपको करियर में सफलता मिलने के पूरे आसार हैं। किस्मत साथ देगी।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। भाग्य साथ देगा और आपका दिन सफलता से भरा होगा। आपको लाभ और तरक्की हासिल होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी। किस्मत आपके साथ है और आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने काम की तारीफ सुनकर खुश होंगे और आपको शाम के वक्त किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दिन शुभ है और आपको कारोबार में भाग्य का साथ मिलेगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन किसी के साथ घर या ऑफिस में आपका विवाद हो सकता है। सावधान रहें और हर तरह के विवादों से दूर रहें। शत्रु पक्ष के लोग आपको परेशान कर सकते हैं और इस कारण से आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। अपनी कार्यकुशलता से समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे तो आपको फायदा होगा।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। लाभ होगा और आपको हर कार्य में तरक्की हासिल होगी। करियर में सफलता मिलेगी और किस्मत भी आपका साथ देगी। आपके सभी काम सिद्ध होंगे। बेहतर होगा कि आप पुराने झगड़े और विवाद दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। कारोबार में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और आपको कहीं से अच्छा समाचार मिल सकता है।
सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए शुभ है। दिन लाभ से भरा होगा और आपको हर प्रकार की तरक्की हासिल होगी। करियर में मनचाही सफलता हासिल करेंगे और आपको लाभ होगा। सहयोगियों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और आपको मनचाहा लाभ होगा। सहयोगियों पर खोया हुआ विश्वास आपको फिर से मिलेगा और आपको संतान पक्ष की ओर से अच्छी खबर मिलेगी।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य साथ देगा और आपको धन सम्मान के मामले में फायदा होगा। दिन कुछ असमंजस से भरा होगा और आपको समझ में नहीं आएगा कि क्या सही है और क्या गलत है। इस वजह से आपके सभी काम अटके रहेंगे। कुछ उलझन महसूस होगी और आपके रचनात्मक कार्य में गति आएगी।मन प्रसन्न रहेगा।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन शुभ नहीं है और आपको जोखिम से भरा कोई काम न करने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र में हर तरह के रिस्क से दूर रहें, आप यही सोचकर आगे बढ़ें कि अगर किसी संकट में फंस जाते हैं तो क्या कर सकते हैं। आपको आज हर काम सोच-समझकर करने की सलाह है, आपकी योजनाएं सफल होंगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन काफी अस्त-व्यस्त रहेगा और आपको कई तरह के विवाद और झंझटों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपना कुछ समय लगाकर इन विवादों को निपटा लें तो आपके काम सफल हो जाएंगे। अपने कार्य कौशल से अपनी मुसीबतें कम कर पाएंगे। रात का समय किसी सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में बीतेगा, आपके सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा।लाभ होगा और आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपको अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। आपके सभी प्रयास सफल होने से आपको खुशी होगी। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बड़े लाभ के चक्कर में आप दिनभर भागदौड़ करते रहेंगे। परिस्थितियां सुधरने लगेंगी और आपके सभी काम पूरे हो जाएंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। कोई मेहमान मिलने आपके घर आ सकता है। आपका तनाव दूर होगा और योजनाएं सफल होने से मन काफी प्रसन्न होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। दिन काफी व्यस्त रहेगा और आपको एक साथ कई सारे काम करने पड़ सकते हैं। आपको कहीं से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपका खर्च आज काफी बढ़ा रहेगा। ऐसे मे आपको थोड़ा संभलकर चलने की सलाह है।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। करियर के मामले में लाभ होगा और आपकी तरक्की से मन काफी प्रसन्न होगा। आप हर काम को ठीक तरह से संभालने की कोशिश करेंगे तो आपको फायदा होगा। व्यवसाय के विस्तार के लिए पर्याप्त अवसर और अनुकूल समय है। आपको सुविधाएं भी मिल रही हैं।