आज 13 अप्रैल 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर के लिहाज से दिन अत्यंत शुभ है। आपको कार्यस्थल पर विशेष पहचान और सम्मान प्राप्त होगा। यदि आप लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो दिन इसके लिए उपयुक्त रहेगा। पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा, जो आपके कार्य में सहायक सिद्ध होंगे। नए संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। भाग्य साथ देगा। दिन व्यस्तताओं से भरा लेकिन फलदायी रहेगा। आप अपनी निर्णय लेने की क्षमता से लाभ प्राप्त करेंगे और आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। अभी के निवेश भविष्य में अच्छा रिटर्न देंगे। किसी मांगलिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके नेटवर्क को मजबूत बनाएगी। परिवार में खुशियां आएंगी।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए, विशेषकर प्रफेशनल खर्चों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें क्योंकि थकान या तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन आपकी चतुराई से हालात संभल जाएंगे। बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मन को प्रसन्न करेगी।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। दिन सौभाग्यशाली रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर के बच्चों की उपलब्धियों से गर्व महसूस होगा। आप लग्जरी चीजों पर खर्च कर सकते हैं, जो आपकी प्रतिष्ठा को और ऊंचाई देगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके आत्मबल को और मजबूती देगा। धन वृद्धि के योग बने हैं।
सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में दिन बहुत अच्छा बीतेगा। दिन कार्यक्षेत्र में प्रगति और लाभ का संकेत दे रहा है। कोई नया प्रॉजेक्ट या अवसर मिल सकता है, जिससे आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। दोपहर के बाद आपके प्रयासों का फल मिलने लगेगा। आपको दोस्तों के साथ रहने का फायदा होगा और आपके सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। दिन सकारात्मक रहेगा। साहस और समझदारी से आप जटिल कामों को भी आसानी से निपटा लेंगे। पारिवारिक सहयोग से आपको मानसिक बल मिलेगा। हालांकि, जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है, जिससे ध्यान भटकेगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। व्यापार में धन लाभ होगा और किसी पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन समृद्धि और उन्नति का है। संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है और कोई कानूनी मामला आपके पक्ष में जा सकता है। आप दूसरों की मदद करेंगे, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा और आपके विचारों को महत्व दिया जाएगा। नई नौकरी या व्यवसायिक साझेदारी शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी बुद्धिमत्ता और आत्मबल से उनका सामना करेंगे। व्यापार में फिलहाल तेजी नहीं आएगी, लेकिन पुराने विवादों का समाधान मिलेगा। अगर किसी कानूनी मामले में उलझे हैं तो उसमें जीत के संकेत हैं। धन की आवक में बढ़ोतरी होगी।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। करियर में तरक्की के संकेत हैं। आपकी शिक्षा और ज्ञान में वृद्धि होगी, जिससे करियर में नए रास्ते खुलेंगे। धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी और आप दान-पुण्य के कार्यों में शामिल हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सहयोगी आपके काम की सराहना करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन लाभकारी रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और कामों में सफलता मिलेगी। थोड़े बहुत अनचाहे खर्चे हो सकते हैं, लेकिन उससे आपकी आर्थिक स्थिरता पर असर नहीं पड़ेगा। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान प्राप्त होगा और कोई पुराना अटका हुआ काम भी आज पूरे होने की संभावना है।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। कारोबार में विस्तार की योजना बना सकते हैं। आज दांपत्य जीवन सुखी रहने वाला है। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक सफलताओं से समाज में आपके मान-सम्मान में इजाफा होगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। लंबे समय से चला आ रहा तनाव कम होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के आसार हैं। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में आज माहौल अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय बिता सकते हैं।