आज 26 अप्रैल 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको भाग्य सफल बनाएगा। बस जरूरी यह है कि आज आप अपनी विचारधारा पर ध्यान दें और अपना काम सावधानी से करें। आर्थिक मामलों भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा लेकिन पारिवारिक जीवन के मामले में आपको ध्यान देना होगा।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। आर्थिक लाभ होगा। आपकी कोई चली आ रही चिंता और परेशानी दूर होने से मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे। लेकिन आपके लिए यह जरूरी है कि अपनी वाणी को संयमित रखें क्योंकि जाने अनजाने आपके मुंह से कुछ ऐसा निकल सकता है जिससे आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज ऑफिस की राजनीति से दूर रहकर अपने काम से काम रखना चाहिए इससे आपकी छवि बेहतर होगी और आपको इसका आगे लाभ भी मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दिन भाग्यशाली है। कई अच्छी खबर मिल सकती है। आप जिस चीज को पाने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं आज उसे पाने में आपको सफलता मिलेगी। आपके प्रियजन आपके साथ रहेंगे और आपको उनके साथ अच्छा समय बिताने का भी मौका मिलेगा। आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा और आपके स्वास्थ्य पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव दिखेगा।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं जिसके कारण आपको अपनी आर्थिक योजनाओं पर भी ध्यान देने की जरूरत है। छात्रों को आज अपनी पढाई पर अधिक फोकस करना होगा क्योंकि आज कुछ ऐसी परिस्थिति बन सकती है जिससे आपकी पढ़ाई में परेशानी और बाधा आ सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।
सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में लाभ होगा। आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्या आज बढ सकती है। जिन लोगों को मधुमेह या किडनी संबंधी समस्या है उनको अपनी सेहत को लेकर विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। बिजनस के मामले में आज का दिन सिंह राशि के पक्ष में रहेगा आप साहसिक निर्णय लेकर आज कारोबार में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आप आज बचत योजनाओं भी धन लगाने के बारे में विचार कर सकते हैं।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको कई अच्छे मौके मिलेंगे जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। आज आपको अपने करियर में बड़ी सफलता मिलेगी और आप अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आपकी बौद्धिक क्षमता और वाणी की कुशलता आज आपको आगे लेकर जाएगी। आज आपका मन काफी उत्साहित रहेगा और आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए तैयार रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन शुभ है। आज आपको कई ऐसी समस्याओं और उलझनों का सामना करना होगा जिससे आपका व्यवहार चिड़चिड़ा हो सकता है। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि मन को शांत रखें और सेहत के साथ लापरवाही न बरतें। आज आपको किसी रिश्तेदार से कोई खास तोहफा मिल सकता है जिससे आपका मानसिक तनाव दूर होगा और आप खुश हो जाएंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों का प्रदर्शन बेहतर होगा। आज विवाह योग्य लोगों को विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। मनोरंजन और शौक की चीजों पर आपका धन खर्च होगा। आज आप कोई नया वाहन या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। आज आप अपनी सेहत का ध्यान रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। आपको अपने काम में देरी और अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने व्यक्तित्व पर नियंत्रण रखने और अपने कार्यों में संयम बनाए बरतने की भी जरूरत होगी। वैसे आज आपके करियर के लिए कुछ नए मौके आ सकते हैं। आपको अपने काम में कड़ी मेहनत करने के साथ-साथ अवसरों को पहचानने की भी जरूरत पड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, कुछ नया सीखना का मौका मिलेगा।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन बेहद शुभ और सफलतादायक रहेगा। आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपको अपने काम में बड़ी सफलता मिलेगी। आज आपको अपनी कई अधूरी योजनाओं को पूरा करने का भी मौका मिलेगा। आज आपके द्वारा शुरू किया गया काम अच्छी तरह आगे बढ़ेगा और आपको अपने काम में सफलता पाएंगे। आज आपको अपने काम में नए विचारों का सहयोग मिलेगा और आपको अपने काम में नई ऊंचाइयां हासिल करने का मौका मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। सफलता मिलेगी। ऐसे में आज आपको अपने जीवन में बहुत सारे शुभ संकेत मिलेंगे और आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपको अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का भी आज भरपूर मौका मिलेगा। आज आपके घर में कुछ खुशियां आ सकती हैं और आपके परिवार में नए रिश्ते बन सकते हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में भी आज आगे बढने का मौका मिलेगा, सहकर्मियों से भी आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपके घर में कुछ खुशियां आ सकती हैं और आपके परिवार में नए रिश्ते बन सकते हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में भी आज आगे बढने का मौका मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।