आज 07 अगस्त 2024 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार व दोस्तों का साथ मिलेगा। नयी चीजों का आगमन होगा। परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज किस्मत का साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। इससे आपका मन खुश हो जायेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन उसका फायदा भी आपको मिलेगा। इससे आपकी ही उन्नति हो सकती है। साथ काम करने वालों से मदद मिलने के योग हैं। बेरोजगार लोगों को जॉब मिलने की संभावना है।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज बच्चों के लिए अच्छा दिन है। उनकी विधि में सुधार होगा। आपको दोस्तों के साथ लंबा सफर तय करना पड़ सकता है। आप नए क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करेंगे। लाभ के लिए निवेश का विकल्प भी खुला रहेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखने में दिक़्क़त महसूस करेंगे आपका अजीब रवैया लोगों को भ्रमित करेगा और इसलिए आपमे झुंझलाहट पैदा करेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपको यात्रा से लाभ होगा। किसी मित्र से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। अचानक धन लाभ होने के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में आपके साथ कुछ अच्छा होने के योग बन रहे हैं। प्रमोशन के भी चांस बन रहे हैं। आपको बिजनेस में अच्छा फायदा मिल सकता है।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अचानक कहीं यात्रा करना चाहते हैं तो से संबंधित खतरनाक क्षेत्रों से बचें। आर्थिक तौर पर यह विशेष समय आप के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएँ, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आप पर काम का बोझ थोड़ा ज्यादा हो सकता है। नया काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर और पैसों के मामले में दिन मिला-जुला हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। फायदा भी होने के योग हैं। खर्च पर नियंत्रण रखने में सफल हो सकते हैं। आमदनी बढ़ सकती है।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। पैसे की कमी आज आपको हो सकती है। नई कार्य योजना में लाभ की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें। बारिश में जानें से बचे।