आज का राशिफल, जानिए आज किन राशियों की किस्मत में होगा बदलाव, पढ़िए भविष्यफल

आज 09 दिसम्बर 2023 शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्य विशेष को लेकर चल रहे प्रयासों में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। विशेष रूप से भूमि, मकान, वाहन खरीदने जैसा बड़ा फैसला करते समय किसी शुभचिंतक की राय लेना न भूलें।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आय के नए स्रोत होंगे और बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। कामकाजी महिलाओं के लिए भी समय उत्तम है। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने पर मन प्रसन्न रहेगा। 

मिथुन (GEMINI) : किसी नई योजना अथवा संपत्ति में धन निवेश करते समय अपने शुभचिंतकों की राय लेना न भूलें और उससे संबंधी सभी चीजों की जांच अच्छी तरह से कर लें। 

कर्क (CANCER) :  कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचें अन्यथा आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। 

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखें। माता-पिता के साथ सामंजस्य बना रहेगा। उनके द्वारा कुछ सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपको पूर्व में किए गए प्रयासों का कुछ लाभ मिल सकता है।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। घर परिवार में भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। आपको अति आत्मविश्वास से बचना भी होगा, अन्यथा लेने के देने भी पड़ सकते हैं। इष्ट मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर-परिवार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेते समय आपके परिजन आपका पूरा साथ देंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। व्यवासाय में पास के फायदे में दूर का नुकसान करने की बजाय धैर्य से आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। किसी बड़े फैसले को लेने में माता-पिता के राजी नहीं होने पर मन थोड़ा खिन्न रहेगा। 

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। घर की मरम्मत या जरूरत से जुड़ी चीज को खरीदने में बड़ी धनराशि खर्च हो सकती है। सेहत संबंधी किसी भी दिक्कत को इग्नोर न करें, अन्यथा कोई पुरानी बीमारी एक बार फिर आपके शारीरिक कष्ट का बड़ा कारण बन सकती है।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा। व्यवसाय में छोटे से लाभ के लिए बड़ा रिस्क लेने से बचें। धन संबंधी लेन-देने के मामले में भी खूब सतर्क रहें। 

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सफलता के लिए अधिकता श्रम की आवश्यकता बनी रहेगी। कामकाजी महिलाओं का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। 

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। समय का सदुपयोग करें, उचित समय पर उचित निर्णय लें।लोगों के बहकावे में न आएं और योजनाओं को पूरा करने से पहले उसका खुलासा न करें। अपनी बुद्धि और विवेक से कार्य करें।