आज का राशिफल, आइये जाने क़्या है खास आज आपकी राशि में, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 20 फरवरी 2026 शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों को धन संबंधित मामलों को लेकर कहासुनी हो सकती है। मानसिक अंतर्द्वंद चलता रहेगा। बातचीत में स्पष्टता बनाए रखें। अधीनस्थ कर्मचारी आपकी बातों के गलत मतलब निकाल कर काम गलत कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में समय सामान्य रहेगा। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों को कोई अच्छी खबर ईमेल से प्राप्त हो सकती है। जॉब में प्रमोशन की संभावना बन रही है। यात्रा भी संभव है। मार्केटिंग के जातक अपनी बातचीत से बेहतर संबंध बना पाएंगे। बहुत ज्यादा भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। आर्थिक लिहाज से समय बहुत अच्छा रहेगा आपके परिश्रम के अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों को फालतू बातचीत करने से बचना चाहिए। गलत बयानबाजी की वजह से बदनामी हो सकती है। सोच समझकर शब्दों का चयन करें। समस्या का समाधान ढूंढने के लिए एकांत में बैठकर निर्णय करें। खर्चे बहुत अधिक रहेंगे। गैरजरूरी चीजों की खरीदारी कुछ समय के लिए टाल दें। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों के सामाजिक संबंध मजबूत बनेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात कामकाज के नए अवसर प्रदान करेगी। मान-सम्मान के साथ धन समृद्धि प्राप्ति के लिए भी दिन बहुत अच्छा है। सोशल वेलफेयर के लिए धन खर्च करेंगे, जो कि कई गुना होकर आपको फायदा देगा। परिवार में खुशियां आएंगी। रिश्तेदारों व परिवार से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। 

कन्या (VIRGO) : आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपकोकोईसुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला (LIBRA) : आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाहमिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आपका कुछ अच्छाखाने का मन कर सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न हो सकते हैं। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों की व्यवसायिक परिस्थितियां पूर्ववत बनी रहेंगी। मार्केटिंग से संबंधित कार्यों से कुछ महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना बन रही है। अपने उच्च अधिकारियों के साथ गलत शब्दों का प्रयोग करके संबंधों को खराब करने से बचें। छोटे-छोटे कामों से ही अच्छा धन लाभ हो जाएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

​ मकर (CAPRICORN) : आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। इससे आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। 

कुम्भ (AQUARIUS) : कुंभ राशि के जातक कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने काम को समय पर पूरा कर लेंगे। व्यवसाय के लिए जरूरी लोन भी इस समय में लेना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य सेवाओं पर धन खर्च की संभावना बन रही हैं। कमाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

मीन (PISCES) : मीन राशि के जातक आज अपने कलात्मक आइडिया का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग अपने कार्य क्षेत्र में करेंगे। आपका प्रेजेंटेशन बेहतरीन रहने वाला है। कामकाज के साथ-साथ मौज मस्ती की तरफ से पूरा ध्यान रहेगा। इसलिए ऑफिस के बाद मनोरंजन के लिए भी समय निकाल लेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहेगा। खर्चों को कम करने में भी कामयाब रहेंगे। धन लाभ होगा।