आज 15 दिसम्बर 2023 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। विरोधी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। लेकिन शांत और धैर्य के साथ अपना कार्य करें। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर रहें। खर्च पर नियंत्रण करने का प्रयास करें।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होने के अवसर सामने आएंगे। पूर्व में किए गए परिश्रम का फल आज मिल सकता है। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरीपेशा को तरक्की मिल सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर आलस दिखा सकते हैं।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ के जबरदस्त योग हैं। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। जरूरी फैसले लेने के लिए अधीरता न दिखाएं। परिवार के सदस्यों से परामर्श जरूर कर लें।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। अफसरों से मुलाकात होगी। जीवनशैली में बदलाव होगा। आप सकारात्मक रहेंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कामकाज सुचारू चलेगा। अपने रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। पूर्व में किए गए निवेश से फायदा होगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। समाज में आपके व्यवहार की सराहना होगी। विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी में परिवर्तन संभव है। कारोबार में लाभ होगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने काम में आज बिजी रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर है। परिजनों से रिश्तों में सुधार आयेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। कानूनी मामले में तेजी आने की संभावना है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। धन संबंधी समस्या का समाधान हो सकता है। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। दफ्तर में किसी से विवाद की आशंका है। अपने व्यवहार को नियंत्रित रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। कार्यस्थल पर किसी से कुछ बहस हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। अपने परिवार के किसी सदस्य की आर्थिक मदद कर सकते हैं।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी परेशानी दूर होगी। सुख-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होने की संभावना है। आपको रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। काम आसानी से पूरे होंगे। रिश्तेदारों के साथ मुलाकात होगी। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। कैरियर आगे बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। किसी से मतभेद दूर होंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस का माहौल मनोनुकूल रहेगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज पारिवारिक आयोजन के चलते बेहद थकान रहेगी। आपको खुशखबरी मिलेगी। कामकाज अच्छा चलेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी कुछ मतभेद हो सकता है। सगे संबंधियों और मित्रों से मुलाकात होगी। देर रात तक कार्य करने से बचें। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आज खर्च की अधिकता रहेगी।